गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। खजुराहा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर से फोन पर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर अपराधी ने डॉक्टर और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरा फोन आने के बाद डॉक्टर का पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित डॉक्टर ने भोरे थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है। दो अलग-अलग नंबरों से आया धमकी भरा कॉल जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के खजुराहा मोड़ स्थित गिरजा शंकर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संदीप कुमार गुप्ता को बीते 7 जून को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आया था। डॉक्टर के अनुसार, फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को जिले के कुख्यात अपराधी मनिंदर मिश्रा बताते हुए सीधे 12 लाख रुपये की मांग की। कॉल करने वाले ने डॉक्टर को धमकाते हुए कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर रंगदारी की रकम नहीं पहुंची तो इसका अंजाम बेहद गंभीर होगा। आरोप है कि अपराधी ने डॉक्टर को पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से डॉ. गुप्ता और उनका परिवार भय के माहौल में है। डॉक्टर ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार पीड़ित डॉक्टर ने भोरे थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह लंबे समय से क्षेत्र में अस्पताल का संचालन कर रहे हैं। अचानक इस तरह की धमकी मिलने से पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने पुलिस से दोनों मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कराने, प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। कुख्यात अपराधी के नाम से दी गई धमकी बताया जाता है कि जिस व्यक्ति ने डॉक्टर को फोन किया उसने अपना नाम मनिंदर मिश्रा बताया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मनिंदर मिश्रा पर गोपालगंज जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा है। हाल के दिनों में उसकी बढ़ती गतिविधियों के बाद पुलिस और एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शुरू की जांच इधर, भोरे थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार, डॉक्टर की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस अब धमकी देने वाले मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टर और व्यवसायियों में बढ़ी चिंता घटना के बाद स्थानीय डॉक्टरों और व्यवसायियों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर अपराधियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में भय का वातावरण और बढ़ सकता है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही अपराधी की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आ रहे हैं। खजुराहा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर से फोन पर 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर अपराधी ने डॉक्टर और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी भरा फोन आने के बाद डॉक्टर का पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित डॉक्टर ने भोरे थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है। दो अलग-अलग नंबरों से आया धमकी भरा कॉल जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के खजुराहा मोड़ स्थित गिरजा शंकर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संदीप कुमार गुप्ता को बीते 7 जून को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आया था। डॉक्टर के अनुसार, फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को जिले के कुख्यात अपराधी मनिंदर मिश्रा बताते हुए सीधे 12 लाख रुपये की मांग की। कॉल करने वाले ने डॉक्टर को धमकाते हुए कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर रंगदारी की रकम नहीं पहुंची तो इसका अंजाम बेहद गंभीर होगा। आरोप है कि अपराधी ने डॉक्टर को पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से डॉ. गुप्ता और उनका परिवार भय के माहौल में है। डॉक्टर ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार पीड़ित डॉक्टर ने भोरे थाना पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह लंबे समय से क्षेत्र में अस्पताल का संचालन कर रहे हैं। अचानक इस तरह की धमकी मिलने से पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने पुलिस से दोनों मोबाइल नंबरों की तकनीकी जांच कराने, प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। कुख्यात अपराधी के नाम से दी गई धमकी बताया जाता है कि जिस व्यक्ति ने डॉक्टर को फोन किया उसने अपना नाम मनिंदर मिश्रा बताया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मनिंदर मिश्रा पर गोपालगंज जिले के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा है। हाल के दिनों में उसकी बढ़ती गतिविधियों के बाद पुलिस और एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने शुरू की जांच इधर, भोरे थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार, डॉक्टर की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस अब धमकी देने वाले मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टर और व्यवसायियों में बढ़ी चिंता घटना के बाद स्थानीय डॉक्टरों और व्यवसायियों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर अपराधियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो इलाके में भय का वातावरण और बढ़ सकता है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। जल्द ही अपराधी की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


