दौसा के सरकारी स्टेडियम के हाल खराब, क्लब में करवानी पड़ेगी सरकारी प्रतियोगिता

दौसा के सरकारी स्टेडियम के हाल खराब, क्लब में करवानी पड़ेगी सरकारी प्रतियोगिता

राजस्थान के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के प्रभार वाले दौसा जिले की खेल व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे हैं। एक तरफ सरकारी स्टेडियम के हाल बेहद खराब हैं, दूसरी तरफ भवानी क्लब के पदाधिकारी अपने मैदान को मेहनत कर चकाचक बनाए रखते हैं। हालात ऐसे हो गए कि सरकारी प्रतियोगिता भी स्टेडियम में नहीं हो पा रही। इसके लिए क्लब का चयन करना पड़ा है। पंच गौरव दौसा एक जिला, एक खेल – फुटबॉल के तत्वावधान में ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब दौसा के मैदान में 22 फरवरी से शुरू होगी। समापन 28 फरवरी को होगा। जिला खेल अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीम आएंगी। इससे दौसा जिले को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।

चल रही तैयारी, पोस्टर का विमोचन

मैदान की विशेष साज-सज्जा, खिलाड़ियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, चिकित्सा सुविधा तथा दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष लोकेश शर्मा, क्लब अध्यक्ष राजेश डगलाव, क्लब महासचिव अमरेश जाकड़ जिला खेल अधिकारी व अन्य ने प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया।

इन टीमों ने सहमति भेजी

मां कामाख्या क्बल (पटना)

गढ़वाल क्लब (देहरादून)

एक्वा क्लब (रांची)

वेस्टर्न रेलवे (रतलाम)

एफसीआई (दिल्ली)

किराड़ स्टार (हैदराबाद)

जेबीएम यूनाइटेड (कोल्हापुर)

घोसी ब्रदर्स (इंदौर)

संधू क्लब (चंडीगढ़)

नोएडा एफसी (हरियाणा सिटी)

राम मोहम्मद सिंह आजाद क्लब (बांदीकुई)

डी एफ ए दौसा

मेजबान – श्री जय भवानी स्पोर्ट्स क्लब

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *