अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई बाइक:जहानाबाद में 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, एक गाड़ी पर सवार थे तीनों

अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई बाइक:जहानाबाद में 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल, एक गाड़ी पर सवार थे तीनों

जहानाबाद में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना काजिसराय-लखीसराय सड़क पर रूप देव विवाह गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के एक खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा। पहचान के लिए तस्वीर प्रसारित कर रही पुलिस अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और स्थानीय लोग उनकी पहचान करने में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर भी मृतकों की तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं ताकि उनकी पहचान जल्द हो सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हुई। लोगों का कहना है कि युवक किसी शादी समारोह में जा रहे थे। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार ही बताया जा रहा है, जिस पर वाहन चालक ध्यान नहीं दे रहे हैं। पुलिस भी अपने स्तर पर मृतकों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है। जहानाबाद में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना काजिसराय-लखीसराय सड़क पर रूप देव विवाह गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के एक खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा। पहचान के लिए तस्वीर प्रसारित कर रही पुलिस अस्पताल में डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और स्थानीय लोग उनकी पहचान करने में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर भी मृतकों की तस्वीरें प्रसारित की जा रही हैं ताकि उनकी पहचान जल्द हो सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण हुई। लोगों का कहना है कि युवक किसी शादी समारोह में जा रहे थे। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार ही बताया जा रहा है, जिस पर वाहन चालक ध्यान नहीं दे रहे हैं। पुलिस भी अपने स्तर पर मृतकों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *