भारत-नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नेपाल के जलेश्वर जेल ब्रेक मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को एसटीएफ और बेला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिले के निवासी शेखर यादव के रूप में हुई है। वह 11 सितंबर 2025 को नेपाल की जलेश्वर जेल से फरार हो गया था। जेल ब्रेक के बाद से वह लगातार ठिकाना बदलकर भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में छिपा हुआ था। कभी नेपाल तो कभी भारत में शरण ले रहा था
शेखर यादव गिरफ्तारी से बचने के लिए कभी नेपाल तो कभी भारतीय सीमा क्षेत्र में शरण ले रहा था, जिससे उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। इसी दौरान एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि फरार अभियुक्त सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र से सटे बेला थाना इलाके के सिरसिया बाजार गांव में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और बेला थाना पुलिस ने तत्काल संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सिरसिया बाजार गांव की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे प्रारंभिक पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में जेल ब्रेक से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिन्हें नेपाल पुलिस के साथ साझा किया गया है। अंतरराष्ट्रीय समन्वय और विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, गिरफ्तार अभियुक्त शेखर यादव को नेपाल पुलिस के समसी थाना को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीमा पार से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को दोनों देशों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नेपाल के जलेश्वर जेल ब्रेक मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को एसटीएफ और बेला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिले के निवासी शेखर यादव के रूप में हुई है। वह 11 सितंबर 2025 को नेपाल की जलेश्वर जेल से फरार हो गया था। जेल ब्रेक के बाद से वह लगातार ठिकाना बदलकर भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में छिपा हुआ था। कभी नेपाल तो कभी भारत में शरण ले रहा था
शेखर यादव गिरफ्तारी से बचने के लिए कभी नेपाल तो कभी भारतीय सीमा क्षेत्र में शरण ले रहा था, जिससे उसे पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। इसी दौरान एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली कि फरार अभियुक्त सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र से सटे बेला थाना इलाके के सिरसिया बाजार गांव में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और बेला थाना पुलिस ने तत्काल संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सिरसिया बाजार गांव की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे प्रारंभिक पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ में जेल ब्रेक से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिन्हें नेपाल पुलिस के साथ साझा किया गया है। अंतरराष्ट्रीय समन्वय और विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, गिरफ्तार अभियुक्त शेखर यादव को नेपाल पुलिस के समसी थाना को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीमा पार से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई को दोनों देशों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।


