कपड़ा कारोबारी की सड़क हादसे में मौत:नालंदा में सरकारी बस ने कुचला, गुस्साए लोगों ने की गाड़ी में तोड़फोड़

कपड़ा कारोबारी की सड़क हादसे में मौत:नालंदा में सरकारी बस ने कुचला, गुस्साए लोगों ने की गाड़ी में तोड़फोड़

नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत आशा नगर-17 नंबर के पास आज शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ कारोबारी की जान चली गई। एनएच-20 बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर तेज रफ्तार अनियंत्रित सरकारी बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक बस के पहियों में जा फंसी और उस पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के जमालीचक गांव निवासी बृजनंदन साव के बेटे (45) अजीत कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सोहसराय में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। मृतक के मामा श्रवण कुमार ने बताया कि अजीत सोहसराय में कपड़े का व्यवसाय करते थे और रविवार को तगादा के सिलसिले में छबीलापुर गए हुए थे। वहां से वापस अपनी दुकान लौटने के क्रम में जैसे ही वे रोड क्रॉस करने लगे, तभी पटना से बिहार शरीफ की ओर आ रही तेज रफ्तार सरकारी बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें आनन-फानन में बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सरकारी बस में तोड़फोड़ की हादसे के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आक्रोशित लोगों ने सरकारी बस में तोड़फोड़ की। घटना के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, वहीं बस में सवार यात्री भी गाड़ी छोड़कर अपने गंतव्य की ओर निकल गए। पुलिस ने बस को किया जब्त सूचना मिलते ही सोहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल बस नंबर के आधार पर फरार ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है। नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत आशा नगर-17 नंबर के पास आज शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ कारोबारी की जान चली गई। एनएच-20 बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर तेज रफ्तार अनियंत्रित सरकारी बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक बस के पहियों में जा फंसी और उस पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के जमालीचक गांव निवासी बृजनंदन साव के बेटे (45) अजीत कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सोहसराय में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। मृतक के मामा श्रवण कुमार ने बताया कि अजीत सोहसराय में कपड़े का व्यवसाय करते थे और रविवार को तगादा के सिलसिले में छबीलापुर गए हुए थे। वहां से वापस अपनी दुकान लौटने के क्रम में जैसे ही वे रोड क्रॉस करने लगे, तभी पटना से बिहार शरीफ की ओर आ रही तेज रफ्तार सरकारी बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें आनन-फानन में बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सरकारी बस में तोड़फोड़ की हादसे के बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आक्रोशित लोगों ने सरकारी बस में तोड़फोड़ की। घटना के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, वहीं बस में सवार यात्री भी गाड़ी छोड़कर अपने गंतव्य की ओर निकल गए। पुलिस ने बस को किया जब्त सूचना मिलते ही सोहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल बस नंबर के आधार पर फरार ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *