TCS Share Price 12th August: टाटा ग्रुप के शेयरों में आज बुधवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। इसकी वजह यह है कि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे दोबारा चेयरमैन बनने के लिए अपना नाम आगे नहीं रखेंगे। हालांकि, वे 20 फरवरी 2027 तक का अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे। इस इस्तीफे के पीछे टाटा ट्रस्ट के साथ मतभेद को बड़ी वजह माना जा रहा है। इस खबर के बाद टीसीएस, टाटा स्टील, टाटा पावर और टाइटन समेत ग्रुप की कई कंपनियों के शेयर टूट गए।
करीब 6 फीसदी टूट गया TCS का शेयर
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी का शेयर एनएसई पर दोपहर 12 बजे 5.86 फीसदी या 143 रुपये की गिरावट के साथ 2302 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 3350 रुपये और 52 वीक लो 1976 रुपये है। टाटा संस, टीसीएस की प्रमोटर कंपनी है। जून तिमाही के अंत तक टाटा संस के पास टीसीएस के 2,59,54,99,419 शेयर थे। यह कंपनी में 71.74% हिस्सेदारी के बराबर है। इस गिरावट के साथ टीसीएस का शेयर इस साल अब तक करीब 27.26% नीचे आ चुका है।

टाटा स्टील का शेयर (Tata Steel Share Price)
टाटा स्टील का शेयर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर 2.35 फीसदी या 4.33 रुपये की गिरावट के साथ 183 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 224 रुपये और 52 वीक लो 153 रुपये है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (Tata Motors Passenger Vehicles Share Price)
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल का शेयर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर 3.09 फीसदी या 10.75 रुपये की गिरावट के साथ 337 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 739 रुपये पर और 52 वीक लो 294 रुपये है।

टाटा पावर (Tata Power Company Share Price)
यह शेयर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर 1.36 फीसदी या 4.95 रुपये की गिरावट के साथ 375 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 464 रुपये और 52 वीक लो 342 रुपये है।

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TATA CONSUMER PRODUCTS Share Price)
यह शेयर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट पर 1.47 फीसदी या 15.80 रुपये की गिरावट के साथ 1062 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 1282 रुपये और 52 वीक लो 1007 रुपये है।

टाटा कम्यूनिकेशन (Tata Communications Share Price)
टाटा कम्युनिकेशन का शेयर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर 2.04 फीसदी या 35 रुपये की गिरावट के साथ 1710 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 2110 रुपये है और 52 वीक लो 1322 रुपये है।

टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi Share Price)
यह शेयर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर 2.80 फीसदी की गिरावट के साथ 3,688 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का 52 वीक हाई 5,950 रुपये और 52 वीक लो 3,353 रुपये है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)


