Suvendu Adhikari का दावा, Bengal से TMC का नाम और निशान मिट चुका

Suvendu Adhikari का दावा, Bengal से TMC का नाम और निशान मिट चुका

नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल), दो अक्टूबर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य से तृणमूल कांग्रेस का नाम और चिह्न साफ हो गया है। शुभेंदु निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी के ममता बनर्जी और अरूप राय गुटों को अलग-अलग नाम और चुनाव चिह्न आवंटित किए जाने का जिक्र कर रहे थे। तृणमूल कांग्रेस 15 वर्षों तक राज्य में सत्ता में रही थी, जिसके बाद इस साल मई में भाजपा ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया।

नंदीग्राम उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हसीरानी रथ के लिए प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य से तृणमूल कांग्रेस का नाम और (चुनाव) चिह्न मिट गया है।’’
राज्य में भ्रष्टाचार के मामलों में कई आरोपियों की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘मुख्य चोर भी जेल जाएगा।’’
शुभेंदु ने लोगों से अपील की कि वे उपचुनाव में अपने वोट के जरिए यह सुनिश्चित करें कि सभी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाए। पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में छह अक्टूबर को उपचुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *