भागलपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर पंचायत स्थित हसनपुर गांव की है। मृतका की पहचान मनोज बिंद की बेटी अंजनी कुमारी (17) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, अंजनी 12वीं कक्षा की छात्रा थी और ग्रेजुएशन में एडमिशन कराने की तैयारी कर रही थी। बताया गया कि सोमवार रात उसने घर में रोटी बनाकर सभी परिजनों को खाना खिलाया और पिता को भी भोजन कराया। इसके कुछ देर बाद उसके पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। पेट दर्द के 10 मिनट के बाद ही छात्रा की हुई मौत पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन तुरंत उसे लेकर डॉक्टर के पास जाने लगे। बताया जा रहा है कि पेट दर्द के 10 मिनट के बाद ही छात्रा की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि हम लोग घर से करीब तीन किलोमीटर दूर दरियापुर बाजार पहुंचने ही वाले थे कि अंजनी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद हम लोग शव लेकर घर लौट गए। इसी दौरान किसी ने डायल 112 को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि अंजनी को पहले कभी पेट दर्द की कोई गंभीर शिकायत नहीं थी, ऐसे में उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के लोग हैरान हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। अस्पताल ले जाने के दौरान छात्रा ने तोड़ा दम मृतका के बड़े पिता चुनचुन बिंद ने बताया कि अंजनी ने रात में खाना बनाया था और सभी लोगों को भोजन कराया था। इसके बाद उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे तुरंत इलाज के लिए लेकर निकले, लेकिन दरियापुर बाजार पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि अंजनी परिवार में दो भाई और दो बहनों के बीच तीसरे नंबर पर थी तथा पढ़ाई में भी अच्छी थी। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष राजेश रंजन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी ही दे सकेंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भागलपुर में 12वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर पंचायत स्थित हसनपुर गांव की है। मृतका की पहचान मनोज बिंद की बेटी अंजनी कुमारी (17) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, अंजनी 12वीं कक्षा की छात्रा थी और ग्रेजुएशन में एडमिशन कराने की तैयारी कर रही थी। बताया गया कि सोमवार रात उसने घर में रोटी बनाकर सभी परिजनों को खाना खिलाया और पिता को भी भोजन कराया। इसके कुछ देर बाद उसके पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। पेट दर्द के 10 मिनट के बाद ही छात्रा की हुई मौत पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन तुरंत उसे लेकर डॉक्टर के पास जाने लगे। बताया जा रहा है कि पेट दर्द के 10 मिनट के बाद ही छात्रा की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि हम लोग घर से करीब तीन किलोमीटर दूर दरियापुर बाजार पहुंचने ही वाले थे कि अंजनी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद हम लोग शव लेकर घर लौट गए। इसी दौरान किसी ने डायल 112 को घटना की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि अंजनी को पहले कभी पेट दर्द की कोई गंभीर शिकायत नहीं थी, ऐसे में उसकी अचानक हुई मौत से परिवार के लोग हैरान हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। अस्पताल ले जाने के दौरान छात्रा ने तोड़ा दम मृतका के बड़े पिता चुनचुन बिंद ने बताया कि अंजनी ने रात में खाना बनाया था और सभी लोगों को भोजन कराया था। इसके बाद उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे तुरंत इलाज के लिए लेकर निकले, लेकिन दरियापुर बाजार पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि अंजनी परिवार में दो भाई और दो बहनों के बीच तीसरे नंबर पर थी तथा पढ़ाई में भी अच्छी थी। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष राजेश रंजन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस संबंध में कोई बयान देने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी ही दे सकेंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


