तेजप्रताप यादव एक बार फिर से अनुष्का यादव को लेकर चर्चा में हैं। अनु्ष्का यादव की नवजात बेटी उज्जैनी को लेकर उनकी ओर से दिए गए बयान की वजह से वे सुर्खियों में हैं। इधर, अनुष्का यादव के बड़े भाई आकाश यादव की उज्जैनी के पिता से जुड़े सवाल पर चुप्पी की वजह से सस्पेंस और गहरा गया है। आकाश यादव ने प्राइवेट चैनल के साथ बातचीत में कहा कि उज्जैनी के पिता कौन हैं? उसके दादा और दादी कौन हैं? यह हम दोनों परिवार को पता है। लेकिन, सुरक्षा और कानूनी दांव पेंच की वजह से हम उनका नाम नहीं खोलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि “मेरे लिए यह खुशी की बात यह है कि मेरी बहन मां बनी है। मुझे भगिनी मिली है। मेरे परिवार के लिए यही सुखद पल है।”
तेज प्रताप की बातों को गंभीरता से नहीं लेते
आकाश यादव बार बार पूछने पर भी उज्जैनी के पिता को लेकर कोई जवाब नहीं देते। तेज प्रताप यादव ने उज्जैनी को बेटी मानने से इंकार करने पर आकाश कुछ नहीं बोलते हैं। आकाश कहते हैं कि उज्जैनी के पिता का मुद्दा परिवार का मामला है। मीडिया के जरिए हम इस मामले को हल नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि “जिस दिन हमें लगेगा कि बच्ची को पिता की जरूरत है, हम मीडिया को नहीं, बल्कि कानूनी और निजी रास्तों को चुनेंगे।” यह पूछने पर कि तेज प्रताप यादव उज्जैनी को अपनी बेटी नहीं मानते हैं? उनका कहना है कि उनकी एक ही बेटी है। वह है उनके भाई की बेटी कात्याणी। आकाश यादव इसपर कहते हैं कि हम चाहते हैं कि उनके घर का विवाद सुलझ जाए। लेकिन, जिस प्रकार से उन्होंने मेरे घर के प्राइवेट बातों को उछाला है? हम उसको बहुत नोटिश नहीं लेते हैं।
उज्जैनी की मां को पता है पिता कौन है
आकाश यादव ने कहा उज्जैनी की मां को पता है कि उसका पिता कौन है? फिर इसपर मीडिया में चर्चा क्यों हो रही है। यह पूछने पर कि आप उज्जैनी के पिता का नाम जानते हैं? उन्होंने कहा कि मैं ही नहीं मेरा पूरा परिवार और उज्जैनी के पिता का पूरा परिवार जानता है कि उसके पिता कौन हैं। पिता अगर बेटी को स्वीकार करने से इंकार किया तो क्या आप कानूनी मदद लेंगे? इसपर उन्होंने कहा कि ये बाद की बात है। लेकिन, जब मेरी बहन और मेरी भगनी के प्रतिष्ठा से जुड़ा सवाल होगा तो हम जरूर कानून का सहारा लेंगे। डीएनए टेस्ट करवाने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे। आप जब जानते हैं तो फिर पिता का नाम क्यों नहीं बता देते? उन्होंने कहा कि फिलहाल हम इंतजार करेंगे। क्योंकि उज्जैनी के माता पिता दोनों उसके साथ हैं। दोनों में से कोई फरार नहीं हैं।
उज्जैनी को लेकर कोई विवाद नहीं
आकाश यादव ने कहा कि उज्जैनी को लेकर कोई विवाद ही नहीं है। क्योंकि दोनों परिवार को पता है कि बच्ची के माता पिता कौन हैं? यह विवाद तेज प्रताप यादव के बयान की वजह से शुरू हुआ है। उन्होंने ऐसा क्यों कहा मुझे नहीं पता। हम लोगों की ओर से तो इसकी कोई चर्चा नहीं किया गया है। तेज प्रताप यादव ने ऐसा क्यों किया? इसपर आकाश यादव कहते हैं कि इसका जवाब तो वो ही दे सकते हैं। क्योंकि हम उनकी बातों को बहुत गंभीरता से नहीं लेते हैं। उनकी बातों को एक कान से सुनते हैं और दूसरे कान से निकाल देते हैं।


