सूर्यकुमार-गौतम गंभीर नहीं चाहते थे कि संजू सैमसन खेलें! इस वजह से बीच टूर्नामेंट में बदलना पड़ा फैसला

सूर्यकुमार-गौतम गंभीर नहीं चाहते थे कि संजू सैमसन खेलें! इस वजह से बीच टूर्नामेंट में बदलना पड़ा फैसला

Team India in T20 World Cup 2026: रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डेंस में संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को टी02 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। हालांकि एक समय ऐसा भी था कि सूर्या-गौतम नहीं चाहते थे कि ये बल्लेबाज प्लेइंग 11 का हिस्सा हो। ग्रुप स्टेज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब संजू सैमसन को खिलाने को लेकर सूर्यकुमार यादव से सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। तब ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर रहे थे और टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के चारों मुकाबले जीतकर सुपर 8 में पहुंच चुकी थी।

सूर्या ने कहा था किसकी जगह खेलेंगे संजू

सुपर 8 मुकाबलों के शुरू होने से पहले जब सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या संजू सैमसन को खिलाया जाएगा, तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए कहा था कि उन्हें किसकी जगह मौका मिलेगा। क्या उनके लिए हम अभिषेक शर्मा को बाहर कर दें या फिर तिलक वर्मा को बाहर बिठा दें? मतलब साफ था कि संजू सैमसन नहीं खेलेंगे। हालांकि यह फैसला सिर्फ सूर्यकुमार यादव का नहीं था, बल्कि इसमें गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट भी शामिल था।

लेकिन एक ही मैच बाद यह फैसला बदलना पड़ा और सूर्यकुमार यादव को संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना पड़ा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की दुर्दशा के बाद टीम मैनेजमेंट को एहसास हुआ कि संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में जगह सबसे पहले बनती है, और उसका नतीजा भी देखने को मिला।

अब 5 मार्च को मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम ने जिंबॉब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। जब रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वर्चुअल क्वार्टर फाइनल खेला जा रहा था, तो एक बार फिर सभी बल्लेबाजों ने निराश किया, लेकिन संजू सैमसन शुरू से लेकर अंत तक डटे रहे। उन्होंने जो पारी खेली, वह दो शतकों पर भी भारी पड़ती है। उनकी इस पारी ने भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया। अब भारतीय टीम 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड का सामना करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *