Surguja Double Murder: बेटे ने की माता-पिता की नृशंस हत्या, फिर बोरियों में लाश भरकर लगाने जा रहा था ठिकाने

Surguja Double Murder: बेटे ने की माता-पिता की नृशंस हत्या, फिर बोरियों में लाश भरकर लगाने जा रहा था ठिकाने

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक युवक ने अपने माता-पिता की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी। हत्या (Father-Mother murder in Surguja) करने के बाद वह दोनों के शवों को बोरी में भरकर उन्हें ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसके भाई को यह बात पता चली तो वह घर आ गया। इसके बाद आरोपी लाश घर में ही छोडक़र फरार हो गया। सूचना पर धौरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मंगलवार को पीएम पश्चात शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सरगुजा के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सपड़ा निवासी हीराधर यादव 60 वर्ष अपनी पत्नी गुलाबी यादव के साथ सोमवार की दोपहर घर में था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके बेटे ने दोनों की पिटाई शुरु कर दी।

इसके बाद उसने कुल्हाड़ी निकाल ली और माता-पिता पर ताबड़तोड़ प्रहार (Murder by axe attack) कर दिया। कुल्हाड़ी से माता-पिता के सिर, गले व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगने से वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Son murdered father-mother: बोरे में भर रहा था लाश

हत्या (Brutal murder) करने के बाद आरोपी दोनों के शवों को बोरे में भरकर उन्हें ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। बोरे में वह शवों को भर चुका था। इसी बीच आरोपी के भाई व गांव के लोगों को इसकी भनक लग गई। भाई भागते हुए घर आया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद गांव के लोगों ने बोरा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। घर में जगह-जगह खून के छींटे भी पड़े हुए थे।

Son murdered father-mother in Surguja
Surguja Double murder, बोरे में भरी माता-पिता की लाश (Photo- Patrika)

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

डबल मर्डर (Double murder) की सूचना आरोपी के भाई ने धौरपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर मौके पर जांच की। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

मानसिक रूप से है विक्षिप्त!

बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति काफी दिनों से ठीक नहीं थी। इसी बीच उसने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर माता-पिता की हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी (Murder accused) के नाम का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *