Supreme Court Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट में कई पदों पर निकली भर्ती, 75000 से ज्यादा तक सैलरी, बस होनी चाहिए ये योग्यता

Supreme Court Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट में कई पदों पर निकली भर्ती, 75000 से ज्यादा तक सैलरी, बस होनी चाहिए ये योग्यता

Supreme Court Vacancy 2026: देश की सबसे बड़ी अदालत में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कोर्ट असिस्टेंट एडिटर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर कोर्ट असिस्टेंट और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 तय की गई है।

Supreme Court Vacancy 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती

असिस्टेंट एडिटर- 5 पद
असिस्टेंट डायरेक्टर (Ex-Cadre)- 1 पद
सीनियर कोर्ट असिस्टेंट- 2 पद
असिस्टेंट लाइब्रेरियन- 14 पद

Supreme Court Recruitment 2026: किस पद के लिए क्या योग्यता?

असिस्टेंट एडिटर
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही राज्य बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में रजिस्ट्रेशन या हाई कोर्ट/सुप्रीम कोर्ट में कम से कम तीन साल की प्रैक्टिस का अनुभव होना चाहिए। कंप्यूटर का ज्ञान भी अनिवार्य है।

असिस्टेंट डायरेक्टर (Ex-Cadre)
म्यूजियोलॉजी में फर्स्ट क्लास से मास्टर्स डिग्री मांगी गई है। भारतीय पुरातन वस्तुओं, म्यूजियम मैनेजमेंट, प्रकाशन और शैक्षिक गतिविधियों की समझ होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में कम से कम पांच साल का अनुभव और कंप्यूटर की जानकारी जरूरी है।

सीनियर कोर्ट असिस्टेंट
म्यूजियोलॉजी में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री चाहिए। इसके अलावा दो साल का रिसर्च या म्यूजियम से जुड़ा अनुभव और कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है।

असिस्टेंट लाइब्रेरियन
लाइब्रेरी साइंस में डिग्री के साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन या लाइब्रेरी ऑटोमेशन का डिप्लोमा जरूरी है। अभ्यर्थी के पास कम से कम दो साल का लाइब्रेरी, खासकर लॉ लाइब्रेरी में काम करने का अनुभव होना चाहिए।

Supreme Court Vacancy Salary: वेतन और चयन प्रक्रिया

चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 8 से लेवल 12 तक के वेतनमान के अनुसार 47,600 रुपये से 78,800 रुपये तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया की बात करें तो भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *