Sunil Shetty Birthday: Cricket और Business से फिल्मों तक, ऐसा रहा Actor का शानदार सफर

Sunil Shetty Birthday: Cricket और Business से फिल्मों तक, ऐसा रहा Actor का शानदार सफर
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज यानी की 11 अगस्त को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनको इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। सुनील शेट्टी को हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में गिना जाता है। प्यार से लोग सुनील शेट्टी को ‘अन्ना’ कहते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

कर्नाटक के मुल्की में 11 अगस्त 1961 को सुनील शेट्टी का जन्म हुआ था। बाद में उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया था और यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। उस दौर में युवाओं के बीच क्रिकेट का जबरदस्त क्रेज था। सुनील भी इस खेल से प्रभावित थे और फिर धीरे-धीरे क्रिकेट के प्रति गंभीर होते चले गए। उन्होंने मुंबई के अंडर-16 क्रिकेट सेटअप में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने रवि शास्त्री के नेतृत्व क्रिकेट खेला।
सुनील क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहते थे। लेकिन उनको धीरे-धीरे महसूस हुआ कि आगे खेल का सफर उनके लिए आसान नहीं होने वाला है। फिर उन्होंने क्रिकेट से थोड़ा दूर होकर मार्शल आर्ट्स और फिटनेस पर ध्यान दिया। इसके बाद सुनील शेट्टी का झुकाव बिजनेस की ओर बढ़ा। क्रिकेट और बिजनेस के बीच सुनील शेट्टी की जिंदगी ने नया मोड़ लिया।

फिल्मी सफर

साल 1992 में सुनील शेट्टी ने फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनका मजबूत शरीर और एक्शन का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया। इसके बाद अभिनेता ने ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘कृष्णा’, ‘अंत’, ‘बॉर्डर’ और ‘गोपी किशन’ जैसी फिल्मों में काम किया था। एक्शन फिल्मों ने अभिनेता को बॉलीवुड में मजबूत अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई।
सुनील शेट्टी ने खुद को सिर्फ एक्शन फिल्मों तक सीमित नहीं रखा। बल्कि उन्होंने रोमांस, गंभीर रोल और कॉमेडी में भी किस्मत आजमायी। उन्होंने फिल्म ‘हेरा फेरी’ में उनके किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इसके बाद सुनील शेट्टी ने फिल्म ‘मैं हूं ना’, ‘फिर हेरा फेरी’, और ‘धड़कन’ जैसी फिल्मों ने अभिनेता के करियर को नई ऊंचाइयां दीं।

बिजनेस के बादशाह

फिल्मों के साथ-साथ सुनील शेट्टी ने बिजनेस की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। होटल और रेस्तरां और रियल एस्टेट विकास जैसे बिजनेस किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *