Sukhbir Singh Badal पर Nanded में जानलेवा हमला, पंजाब के पूर्व डिप्टी CM घायल

Sukhbir Singh Badal पर Nanded में जानलेवा हमला, पंजाब के पूर्व डिप्टी CM घायल
गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में तख्त श्री हजूर साहिब के पास माता साहिब गुरुद्वारे के नजदीक पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। इस हमले को जानलेवा बताया जा रहा है। एक हमलावर ने धारदार हथियार से बादल पर हमला किया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। हमले में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया।
यह हमला सुबह 11:30 बजे हुआ, जब बादल गुरुद्वारे जा रहे थे। एक व्यक्ति उनके पास आया और उन्हें चाकू मारने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत बीच-बचाव किया, लेकिन बादल घायल हो गए। घटना के कुछ ही देर बाद पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया। पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है और घटना की आगे जांच कर रही है। यह हमला गुरुद्वारे के परिसर के अंदर हुआ। सुखबीर सिंह बादल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *