Sugar Price: चीनी की थोक और रिटेल कीमतों में आई गिरावट, जानिए प्याज, टमाटर और सरसों तेल के क्या हैं रेट

Sugar Price: चीनी की थोक और रिटेल कीमतों में आई गिरावट, जानिए प्याज, टमाटर और सरसों तेल के क्या हैं रेट

Sugar Price in Retail Market: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। रिटेल मार्केट में चीनी के भाव शुक्रवार को 3 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गए। वहीं, थोक मार्केट में कीमतें करीब 150 रुपये प्रति क्विंटल तक टूट गई हैं। सरकार द्वारा किये गए प्रयासों से चीनी की सप्लाई पर दबाव कम हुआ है। आयातित चीनी के घरेलू बाजार में आने के बाद कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

3 रुपये तक गिरे चीनी के रिटेल भाव

चीनी की रिटेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चीनीमंडी के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में चीनी का रिटेल भाव 3 रुपये गिरकर 53 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गया। कानपुर में भी चीनी की कीमत 3 रुपये गिरकर 53 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसके अलावा, रायपुर में भाव बिना किसी बदलाव के साथ 55 रुपये प्रति किलोग्राम पर, मुंबई में 1 रुपये गिरकर 54 रुपये प्रति किलो, रांची में 1 रुपये गिरकर 55 रुपये प्रति किलो, कोलकाता में 2 रुपये गिरकर 55 रुपये प्रति किलो, गुवाहाटी में 2 रुपये गिरकर 56 रुपये प्रति किलो, हैदराबाद में 2 रुपये गिरकर 54 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में बिना किसी बदलाव के साथ 58 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

शहर चीनी का रिटेल भाव (₹/किलो) बदलाव
दिल्ली 53 ₹3 की गिरावट
कानपुर 53 ₹3 की गिरावट
रायपुर 55 कोई बदलाव नहीं
मुंबई 54 ₹1 की गिरावट
रांची 55 ₹1 की गिरावट
कोलकाता 55 ₹2 की गिरावट
गुवाहाटी 56 ₹2 की गिरावट
हैदराबाद 54 ₹2 की गिरावट
चेन्नई 58 कोई बदलाव नहीं

चीनी के थोक भाव

चीनी के थोक भाव में भी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में चीनी का थोक भाव 150 रुपये गिरकर 4950 रुपये प्रति क्विंटल रह गया है। कानपुर में भाव 150 रुपये गिरकर 5000 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। इसके अवाला, रायपुर में कीमत बिना किसी बदलाव के 5100 रुपये प्रति क्विंटल, मुंबई में बिना किसी बदलाव के 5100 रुपये प्रति क्विंटल, रांची में भाव 50 रुपये गिरकर 5150 रुपये प्रति क्विंटल, कोलकाता में भाव 150 रुपये गिरकर 5150 रुपये क्विंटल, गुवाहाटी में कीमत 150 रुपये गिरकर 5200 रुपये क्विंटल, हैदराबाद में कीमत 20 रुपये गिरकर 5180 रुपये क्विंटल और चेन्नई में बिना किसी बदलाव के साथ 5600 रुपये प्रति क्विंटल पर रही।

शहर चीनी का थोक भाव (₹/क्विंटल) बदलाव
दिल्ली 4,950 ₹150 की गिरावट
कानपुर 5,000 ₹150 की गिरावट
रायपुर 5,100 कोई बदलाव नहीं
मुंबई 5,100 कोई बदलाव नहीं
रांची 5,150 ₹50 की गिरावट
कोलकाता 5,150 ₹150 की गिरावट
गुवाहाटी 5,200 ₹150 की गिरावट
हैदराबाद 5,180 ₹20 की गिरावट
चेन्नई 5,600 कोई बदलाव नहीं

प्याज का औसत रिटेल भाव

उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जारी प्राइस लिस्ट के अनुसार, प्याज की दैनिक औसत घरेलू कीमत में इजाफा हुआ है। यह भाव गुरुवार को 53.10 रुपये प्रति किलोग्राम पर था, जो शुक्रवार को बढ़कर 53.62 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। टमाटर की औसत रिटेल कीमत में भी मामूली बढ़ोतरी हुई। यह कीमत 39.19 रुपये से बढ़कर 39.22 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। औसत भाव वह कीमत होती है जिस पर देश में सबसे अधिक सौदे होते हैं।

सरसों, सोयाबिन और सूरजमुखी तेल

सरसों तेल का औसत रिटेल भाव शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 201.95 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। मूंगफली तेल का भाव मामूली गिरावट के साथ 209.23 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सोयाबिन तेल का भाव बिना किसी बदलाव के साथ 166.28 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा। वहीं, सूरजमुखी तेल का भाव मामूली बढ़ोतरी के साथ 193.28 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *