नौहट्टा-रोहतास में तेज आंधी-तूफान:कई जगह सड़क पर पेड़ गिरे, घरों का करकट उड़ा; आवागमन बाधित

नौहट्टा-रोहतास में तेज आंधी-तूफान:कई जगह सड़क पर पेड़ गिरे, घरों का करकट उड़ा; आवागमन बाधित

बुधवार देर रात नौहट्टा और रोहतास प्रखंड क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ धराशाई हो गए, जबकि कई घरों के करकट और टीन उड़ गए। अचानक बदले मौसम से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नौहट्टा हाई स्कूल के पास रोहतास-नौहट्टा मुख्य मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। देवीपुर और मुरली माइंस सहित अन्य स्थानों पर भी सड़कों पर पेड़ और डालियां गिरने से देर रात तक मुख्य मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवाओं के कारण लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक जरूर आई, लेकिन किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। बुधवार देर रात नौहट्टा और रोहतास प्रखंड क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ धराशाई हो गए, जबकि कई घरों के करकट और टीन उड़ गए। अचानक बदले मौसम से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नौहट्टा हाई स्कूल के पास रोहतास-नौहट्टा मुख्य मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। देवीपुर और मुरली माइंस सहित अन्य स्थानों पर भी सड़कों पर पेड़ और डालियां गिरने से देर रात तक मुख्य मार्ग अवरुद्ध रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई। तेज हवाओं के कारण लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है। आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक जरूर आई, लेकिन किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर प्रभावितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *