मुंगेर में जमालपुर प्रखंड की पड़हम पंचायत में स्वच्छता कर्मियों ने पिछले 7 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल के कारण पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। सफाई व्यवस्था ठप होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि लगातार सात महीने से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए डस्टबिन जर्जर और टूटे कर्मियों ने यह भी बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए डस्टबिन जर्जर और टूटे हुए हैं। इसके चलते कचरा रास्तों में गिरता रहता है, जिससे गंदगी बढ़ रही है और लोगों की नाराजगी भी कर्मियों को झेलनी पड़ रही है। मांग के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत और मांग के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उनका कहना है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर स्वच्छता कर्मी सोनू कुमार, किशोर साव सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। इन कर्मियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर भुगतान सुनिश्चित कराने और सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। मुंगेर में जमालपुर प्रखंड की पड़हम पंचायत में स्वच्छता कर्मियों ने पिछले 7 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल के कारण पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। सफाई व्यवस्था ठप होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि लगातार सात महीने से भुगतान नहीं होने के कारण उनके सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए डस्टबिन जर्जर और टूटे कर्मियों ने यह भी बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए डस्टबिन जर्जर और टूटे हुए हैं। इसके चलते कचरा रास्तों में गिरता रहता है, जिससे गंदगी बढ़ रही है और लोगों की नाराजगी भी कर्मियों को झेलनी पड़ रही है। मांग के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत और मांग के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उनका कहना है कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर स्वच्छता कर्मी सोनू कुमार, किशोर साव सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। इन कर्मियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर भुगतान सुनिश्चित कराने और सफाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।


