मुजफ्फरपुर के CSP केंद्र से चोरी:कंप्यूटर-प्रिंटर समेत 5 हजार कैश लेकर भागे, शटर तोड़ कर वारदात को दिया अंजाम

मुजफ्फरपुर के CSP केंद्र से चोरी:कंप्यूटर-प्रिंटर समेत 5 हजार कैश लेकर भागे, शटर तोड़ कर वारदात को दिया अंजाम

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में चोरी हो गई है। अज्ञात चोरों ने सिलौथ विमल गांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के CSP का शटर काट कर नकदी और कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा लिए। मंगलवार सुबह जब CSP संचालक और स्थानीय लोग केंद्र पर पहुंचे, तो उन्होंने शटर टूटा हुआ पाया। चोरों ने केंद्र से एक कंप्यूटर, प्रिंटर, चार्जर और लगभग 5000 रुपए कैश चुरा लिए। अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज CSP केंद्र की संचालिका पूजा कुमारी ने बताया कि चोरी की इस घटना को सोमवार देर रात अंजाम दिया गया। उन्होंने मनियारी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूजा कुमारी के अनुसार, चोरी के कारण उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है। सूचना मिलने पर मनियारी थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी पश्चिमी-2 अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि मनियारी थाना क्षेत्र में CSP केंद्र में चोरी की सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में चोरी हो गई है। अज्ञात चोरों ने सिलौथ विमल गांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के CSP का शटर काट कर नकदी और कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा लिए। मंगलवार सुबह जब CSP संचालक और स्थानीय लोग केंद्र पर पहुंचे, तो उन्होंने शटर टूटा हुआ पाया। चोरों ने केंद्र से एक कंप्यूटर, प्रिंटर, चार्जर और लगभग 5000 रुपए कैश चुरा लिए। अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज CSP केंद्र की संचालिका पूजा कुमारी ने बताया कि चोरी की इस घटना को सोमवार देर रात अंजाम दिया गया। उन्होंने मनियारी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूजा कुमारी के अनुसार, चोरी के कारण उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है। सूचना मिलने पर मनियारी थाना पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी पश्चिमी-2 अनिमेश चंद्र ज्ञानी ने बताया कि मनियारी थाना क्षेत्र में CSP केंद्र में चोरी की सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *