Stock Market Today: बाजार खुलते ही 400 पॉइंट टूटा सेंसेक्स, रियल एस्टेट और IT स्टॉक्स गिरे, उधर मेटल शेयरों में दिखी तेजी

Stock Market Today: बाजार खुलते ही 400 पॉइंट टूटा सेंसेक्स, रियल एस्टेट और IT स्टॉक्स गिरे, उधर मेटल शेयरों में दिखी तेजी

Share Market Today 8th September 2026: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को गिरावट के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स आज 162 अंक की गिरावट के साथ 75,970 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 30 मिनट पर यह 0.53 फीसदी या 402 अंक की गिरावट के साथ 75,729 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 27 शेयर लाल निशान पर और 3 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.44 फीसदी या 105 अंक की गिरावट के साथ 23,674 पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE

सेंसेक्स पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक गिरावट सनफार्मा में 1.15 फीसदी, ट्रेंट में 1.10 फीसदी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.04 फीसदी देखने को मिली। इससे इतर सबसे अधिक तेजी बीईएल में 1.43 फीसदी दिखाई दी।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 1.03 फीसदी दिखाई दी। इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 0.75 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.48 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 0.42 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.21 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.37 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.37 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.27 फीसदी की गिरावट देखी गई। इससे इतर निफ्टी मेटल में 0.35 फीसदी, निफ्टी केमिकल्स में 0.07 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.07 फीसदी की तेजी देखी गई।

महंगे क्रूड से कंपनियों का मुनाफा घटने की आशंका

क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी लगातार निवेशकों को परेशान कर रही है। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के करीब पहुंच गई हैं। सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, कई कंपनियों में कच्चा माल पेट्रोलियम उत्पाद होता है, इससे उन कंपनियों की लागत बढ़ सकती है। इसका सीधा असर कंपनियों के मुनाफे पर पड़ेगा। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड 0.59 फीसदी या 0.57 डॉलर की बढ़त के साथ 97.57 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, WTI क्रूड इस समय 1.60 फीसदी या 1.46 डॉलर की बढ़त के साथ 92.94 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) 414.00 2.48%
एचडीएफसी लाइफ 540.65 1.40%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 1,018.00 1.19%
इटरनल 322.70 0.59%
हिंदुस्तान यूनिलीवर 1,967.50 0.38%
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,305.70 0.28%
अडानी पोर्ट्स 1,698.40 0.24%
अपोलो हॉस्पिटल्स 8,775.50 0.18%
कोल इंडिया 419.50 0.16%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 1,146.00 0.16%
नेस्ले इंडिया 1,400.00 0.14%
सोर्स- NSE, सुबह 10 बजे

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
श्रीराम फाइनेंस 1,023.60 -1.29%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 3,121.00 -1.23%
भारती एयरटेल 1,832.10 -1.18%
ट्रेंट 2,781.50 -1.17%
आईसीआईसीआई बैंक 1,412.00 -1.09%
एशियन पेंट्स 2,475.80 -1.00%
मैक्स हेल्थकेयर 983.20 -0.89%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 304.40 -0.85%
एक्सिस बैंक 1,255.20 -0.85%
मारुति सुजुकी 12,656.00 -0.82%
एलएंडटी 3,966.40 -0.82%
अल्ट्राटेक सीमेंट 11,090.00 -0.76%
इंडिगो 4,966.50 -0.69%
एसबीआई लाइफ 1,720.60 -0.66%
विप्रो 171.70 -0.64%
रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,301.10 -0.64%
सोर्स- NSE, सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *