Stock Market Today: पिछले सेशन की भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में दिख रही तेजी, जानिए किन शेयरों में आई खरीदारी

Stock Market Today: पिछले सेशन की भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में दिख रही तेजी, जानिए किन शेयरों में आई खरीदारी

Share Market on 25th September 2026: गुरुवार को दर्ज हुई भारी गिरावट के बाद आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में मामूली तेजी देखी जा रही है। हालांकि, बीएसई सेंसेक्स आज 55 अंक की मामूली गिरावट के साथ 73,525 पर खुला। लेकिन शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.14 फीसदी या 101 अंक की बढ़त के साथ 73,680 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.12 फीसदी या 25 अंक की बढ़त के साथ 23,090 पर ट्रेड करता दिखा। गुरुवार को सेंसेक्स 1238 अंक गिरकर और निफ्टी 383 अंक टूटकर बंद हुआ था।

पॉलिसी बाजार के शेयर में दिखी तेजी

शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 25 मिनट पर पॉलिसी बाजार की मूल कंपनी पीबी फिनटेक का शेयर 3.20 फीसदी या 38.60 रुपये की बढ़त के साथ 1245.80 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का शेयर शुरुआती कारोबार में 0.18 फीसदी या 3.30 रुपये की गिरावट के साथ 1814.70 रुपये पर ट्रेड करता दिखा।

NSE
PC:NSE, समय- सुबह 9 बजकर 25 मिनट

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट

आईटी शेयरों में गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी में सबसे अधिक 0.79 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इसके बाद निफ्टी एफएमसीजी में 0.21 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.21 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.70 फीसदी, निफ्टी केमिकल्स में 0.14 फीसदी, निफ्टी सीमेंट में 0.38 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर, निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी फार्मा, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी रियल्टी में तेजी देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
सिप्ला 1,413.60 +1.04%
एशियन पेंट्स 2,416.50 +0.99%
एक्सिस बैंक 1,196.00 +0.80%
टाटा स्टील 189.31 +0.69%
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,281.90 +0.68%
कोल इंडिया 424.80 +0.66%
पावर ग्रिड 268.10 +0.64%
श्रीराम फाइनेंस 995.40 +0.55%
एचसीएलटेक 1,249.10 +0.44%
बजाज फाइनेंस 985.80 +0.39%
ग्रेसिम 3,178.50 +0.38%
इंडिगो 4,907.00 +0.35%
मारुति सुजुकी 12,030.00 +0.33%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2,992.00 +0.31%
बजाज ऑटो 11,241.00 +0.29%
अदाणी एंटरप्राइजेज 2,906.60 +0.23%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
एचडीएफसी लाइफ 517.25 -1.83%
इंफोसिस 997.90 -1.64%
एसबीआई लाइफ 1,734.10 -1.19%
ओएनजीसी 236.53 -1.03%
मैक्स हेल्थकेयर 1,036.80 -0.88%
टीसीएस 2,069.30 -0.85%
हिंदुस्तान यूनिलीवर 1,917.60 -0.82%
ट्रेंट 2,681.50 -0.69%
आईटीसी 266.40 -0.60%
एनटीपीसी 324.70 -0.58%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 293.30 -0.58%
टेक महिंद्रा 1,535.90 -0.46%
अदाणी पोर्ट्स 1,778.00 -0.41%
आईसीआईसीआई बैंक 1,329.60 -0.37%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 226.40 -0.35%
विप्रो 163.12 -0.32%
हिंडाल्को 979.00 -0.31%
बजाज फिनसर्व 1,758.00 -0.24%

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *