Stock Market: IT शेयरों में भारी खरीदारी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 600 पॉइंट चढ़ा, उधर फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में दिखी बिकवाली

Stock Market: IT शेयरों में भारी खरीदारी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 600 पॉइंट चढ़ा, उधर फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में दिखी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज मात्र 27 अंक की बढ़त के साथ 71,951.73 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.47 फीसदी या 342 अंक की बढ़त के साथ 72,303 पर ट्रेड करता दिखा। धीरे धीरे बाजार में तेजी बढ़ी और सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर सेंसेक्स 605 अंक उछलकर 72,540 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इस समय 0.84 फीसदी या 186 अंक की बढ़त के साथ 22,550 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, ट्रेंट और एचयूएल में दिखाई दी। वहीं सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी में देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव (%)
टीसीएस (TCS) 2,228.40 +4.87
एचसीएल टेक्नोलॉजीज 1,277.50 +4.46
टेक महिंद्रा 1,515.90 +3.05
इन्फोसिस 1,041.70 +2.13
नेस्ले इंडिया 1,350.00 +1.91
बजाज ऑटो 10,210.00 +1.75
ट्रेंट 2,960.50 +1.63
इटरनल 327.85 +1.50
हिंदुस्तान यूनिलीवर 1,846.80 +1.43
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 971.75 +1.35
अपोलो हॉस्पिटल्स 7,879.50 +1.34
अडानी एंटरप्राइजेज 2,661.70 +1.21
एचडीएफसी बैंक 712.75 +1.11
बजाज फाइनेंस 967.55 +1.08
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 215.75 +1.08
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 948.35 +0.78
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज 2,880.30 +0.78
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव (%)
एनटीपीसी (NTPC) 307.30 -0.87
मैक्स हेल्थकेयर 859.75 -0.72
टीएमपीवी (TMPV) 282.85 -0.56
कोटक महिंद्रा बैंक 441.25 -0.48
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन 248.05 -0.38
मारुति सुजुकी 11,281.00 -0.30
कोल इंडिया 404.55 -0.06
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *