Stock Market: IT शेयरों में भारी उछाल, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर हुआ बंद, जानिए किन स्टॉक्स में आई सबसे अधिक खरीदारी

Stock Market: IT शेयरों में भारी उछाल, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर हुआ बंद, जानिए किन स्टॉक्स में आई सबसे अधिक खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.56 फीसदी या 413 अंक की बढ़त के साथ 74,729 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.65 फीसदी या 148 अंक की बढ़त के साथ 23,146 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे।

IT शेयरों में भारी उछाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे अधिक 3.87 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 1.95 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.84 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.71 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.70 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.71 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 1.62 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.88 फीसदी दर्ज हुई।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव
टेक महिंद्रा 1,790.00 +8.48%
टीसीएस 2,465.00 +4.89%
इंफोसिस 1,161.20 +4.61%
भारती एयरटेल 1,905.00 +2.75%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज 1,380.00 +2.37%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2,920.90 +2.07%
बजाज फाइनेंस 982.10 +1.75%
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 908.00 +1.58%
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,216.30 +1.32%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज 2,920.00 +1.18%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 1,233.00 +1.17%
आयशर मोटर्स 7,284.50 +0.82%
इटरनल 325.30 +0.71%
आईसीआईसीआई बैंक 1,397.00 +0.55%
सोर्स-एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) 4,686.90 -1.91%
बीएसई 3,363.00 -1.90%
मैक्स हेल्थकेयर 846.00 -1.40%
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 978.90 -1.27%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 216.25 -1.26%
ओएनजीसी 222.00 -1.18%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) 376.85 -0.93%
नेस्ले इंडिया 1,265.50 -0.81%
एशियन पेंट्स 2,331.90 -0.77%
टाटा स्टील 175.50 -0.51%
श्रीराम फाइनेंस 939.95 -0.41%
रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,211.20 -0.31%
अडानी एंटरप्राइजेज 2,692.00 -0.30%
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 1,656.80 -0.30%
सोर्स- एनएसई

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *