Stock Market Holiday: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर है। सोमवार, 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के मौके पर NSE और BSE बंद रहेंगे। इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) समेत कई सेगमेंट में कारोबार नहीं होगा। इसके चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन दिन बंद रहेगा। 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण पहले से ही बाजार में छुट्टी है। इसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की आधिकारिक ट्रेडिंग छुट्टी रहेगी। यानी अगर आप शेयर खरीदने या बेचने की तैयारी कर रहे हैं, तो अगला कारोबारी दिन मंगलवार, 15 सितंबर 2026 होगा।
सोमवार को कमोडिटी मार्केट का क्या होगा?
अगर आप सोने, चांदी या दूसरी कमोडिटी में ट्रेडिंग करते हैं तो आपके लिए भी सोमवार का दिन अहम है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार सुबह का ट्रेडिंग सेशन बंद रहेगा। यह सेशन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होता है। यानी गणेश चतुर्थी के दिन कमोडिटी बाजार में भी सामान्य कारोबार नहीं होगा।
15 सितंबर को होगा मार्केट में कारोबार
गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद मंगलवार को दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर सामान्य कारोबार शुरू होगा। बाजार का प्री-ओपन सेशन सुबह 9 बजे से 9:15 बजे तक चलेगा। इसके बाद नियमित इक्विटी ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगी। आमतौर पर भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलता है। शनिवार और रविवार को नियमित अवकाश रहता है। इसके अलावा एक्सचेंज की ओर से घोषित त्योहार और अन्य छुट्टियों पर भी कारोबार बंद रहता है।
2026 में आगे कब-कब रहेगी शेयर बाजार की छुट्टी
सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच शेयर बाजार में कई और छुट्टियां आने वाली हैं। NSE के 2026 हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इन तारीखों पर कारोबार बंद रहेगा:
14 सितंबर 2026: इस दिन गणेश चतुर्थी के चलते शेयर बाजार की छुट्टी रहेगी।
2 अक्टूबर 2026: इस दिन महात्मा गांधी जयंती के चलते शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी।
20 अक्टूबर 2026: इस दिन दशहरे के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
10 नवंबर 2026: इस दिन दिवाली-बलिप्रतिपदा के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
24 नवंबर 2026: इस दिन प्रकाश गुरुपर्व, श्री गुरु नानक देव जयंती के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
25 दिसंबर 2026: इस दिन क्रिसमस के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।
इसके अलावा दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग होने की उम्मीद है। यह तारीख रविवार को पड़ रही है। हालांकि, मुहूर्त ट्रेडिंग का अंतिम समय एक्सचेंज की आधिकारिक घोषणा के आधार पर ही तय होगा।

