Stock Market: 300 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, केमिकल शेयरों में उछाल, IT सेक्टर में दिखी बिकवाली

Stock Market: 300 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, केमिकल शेयरों में उछाल, IT सेक्टर में दिखी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 299 अंक की बढ़त के साथ 72,771.32 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 9 बजकर 21 मिनट पर यह 0.19 फीसदी या 131 अंक की तेजी के साथ 72,597 पर ट्रेड करता दिखा। इसके बाद तेजी कम होती चली गई और सेंसेक्स लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर यह 0.16 फीसदी या 118 अंक की गिरावट के साथ 72,349 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 0.15 फीसदी या 33 अंक की गिरावट के साथ 22,487 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 35 मिनट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। सबसे अधिक तेजी बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, इटरलन और ट्रेंट के शेयरों में देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा, एयरटेल और आईटीसी के शेयरों में दिखाई दी।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज (%)
बजाज ऑटो 10,122.00 3.52
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 1,213.20 1.35
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) 372.95 1.30
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,182.30 1.22
बीएसई 3,325.00 1.15
ट्रेंट 2,951.00 1.12
आयशर मोटर्स 7,128.00 1.11
टाटा स्टील 175.67 1.08
महिंद्रा एंड महिंद्रा 2,822.20 0.93
मैक्स हेल्थकेयर 890.85 0.80
बजाज फाइनेंस 966.90 0.72
इटरनल 325.50 0.63
सिप्ला 1,308.60 0.58
पावर ग्रिड 250.45 0.52
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 959.95 0.52
एनटीपीसी 313.55 0.50
सोर्स- NSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज (%)
टेक महिंद्रा 1,461.70 -3.46
भारती एयरटेल 1,770.90 -1.89
आईटीसी 262.95 -1.15
एक्सिस बैंक 1,245.50 -1.08
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 950.40 -0.91
आईसीआईसीआई बैंक 1,347.60 -0.55
हिंदुस्तान यूनिलीवर 1,850.50 -0.33
टाइटन 4,397.90 -0.27
कोटक महिंद्रा बैंक 440.30 -0.16
इंफोसिस 1,023.00 -0.04
कोल इंडिया 411.45 -0.02
सोर्स-NSE, समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *