Stock Market: हफ्ते के पहले ही दिन बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला, सरकारी बैंकों में दिखी सबसे अधिक खरीदारी

Stock Market: हफ्ते के पहले ही दिन बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला, सरकारी बैंकों में दिखी सबसे अधिक खरीदारी

PSU Bank Stock Rise: भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 431 अंक की बढ़त के साथ 72,340.95 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.60 फीसदी या 422 अंक की बढ़त के साथ 72,315 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.67 फीसदी या 150 अंक की बढ़त के साथ 22,572 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

सेंसेक्स पैक के शेयरों में शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस में 3.81 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, टीसीएस, एक्सिस बैंक, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और इंडिगो के शेयर भी बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे। इससे इतर बीईएल, सनफार्मा, एशियन पेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ट्रेंट के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *