Stock Market: लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 460 पॉइंट टूटा, जानिए कहां-कहां आई मंदी

Stock Market: लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 460 पॉइंट टूटा, जानिए कहां-कहां आई मंदी

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.62 फीसदी या 460 अंक की गिरावट के साथ 73,249 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.54 फीसदी या 123 अंक की गिरावट के साथ 22,687 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE

सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट रिलायंस में 2.59 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा इटरनल में 2.20 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.85 फीसदी, पावरग्रिड में 1.71 फीसदी, ट्रेंट में 1.56 फीसदी और एशियन पेंट में 1.40 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर बजाज फाइनेंस में 1.61 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.52 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *