SSB ने इंडो-नेपाल सीमा पर शराब तस्कर पकड़ा:सुरसंड में 450 बोतल नेपाली शराब और बाइक जब्त

SSB ने इंडो-नेपाल सीमा पर शराब तस्कर पकड़ा:सुरसंड में 450 बोतल नेपाली शराब और बाइक जब्त

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 51वीं बटालियन ने तस्करी विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार शाम सुरसंड में गश्त के दौरान जवानों ने एक बाइक सवार तस्कर को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवानों ने संदेह के आधार पर एक बाइक को रुकने का इशारा किया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। जांच करने पर बाइक पर लदी 450 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुरसंड निवासी गोपाल साह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह नेपाल से शराब की खेप लाकर भारतीय क्षेत्रों में खपाने की फिराक में था। एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद जब्त शराब, तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक और गिरफ्तार आरोपी गोपाल साह को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सुरसंड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सुरसंड थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएसबी द्वारा सौंपे गए आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 51वीं बटालियन ने तस्करी विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार शाम सुरसंड में गश्त के दौरान जवानों ने एक बाइक सवार तस्कर को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवानों ने संदेह के आधार पर एक बाइक को रुकने का इशारा किया। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। जांच करने पर बाइक पर लदी 450 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुरसंड निवासी गोपाल साह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह नेपाल से शराब की खेप लाकर भारतीय क्षेत्रों में खपाने की फिराक में था। एसएसबी ने आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद जब्त शराब, तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक और गिरफ्तार आरोपी गोपाल साह को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सुरसंड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सुरसंड थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएसबी द्वारा सौंपे गए आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *