स्पोर्ट्स अपडेट्स:ढाका प्रीमियर लीग में सैलरी नहीं मिलने पर खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया, विरोधी टीम विजेता घोषित

स्पोर्ट्स अपडेट्स:ढाका प्रीमियर लीग में सैलरी नहीं मिलने पर खिलाड़ियों ने खेलने से मना किया, विरोधी टीम विजेता घोषित

ढाका प्रीमियर लीग (DPL) में ब्रदर्स यूनियन के खिलाड़ियों ने बकाया भुगतान न मिलने पर मैच खेलने से इनकार कर दिया। खिलाड़ी मैदान पर तो आए, लेकिन उन्होंने टॉस करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद अंपायरों ने विरोधी टीम ‘अग्रणी बैंक’ को बिना खेले ही विजेता घोषित कर दिया। सीनियर खिलाड़ी सोहाग गाजी ने बताया कि क्लब ने शुरुआत में सिर्फ 20% पेमेंट किया था। उन्होंने ईद से पहले मिलने वाली किस्त भी नहीं दी। खिलाड़ियों का कहना है कि घर चलाना मुश्किल हो रहा था, इसलिए विरोध का ही रास्ता बचा था। श्रीलंका के पाथिरागे ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ा, 92.62 मीटर का थ्रो फेंका रोम डायमंड लीग में श्रीलंका के 23 साल के जैवलिन थ्रोअर रुमेश पाथिरागे ने 92.62 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल जीता है। वे 2026 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस थ्रो के साथ ही पाथिरागे ने भारत के नीरज चोपड़ा (90.23 मीटर) को पीछे छोड़ दिया है। वे अरशद नदीम (92.97 मीटर) के बाद एशिया के दूसरे सबसे बेस्ट थ्रोअर बन गए हैं। वहीं इस लीग में भारत के सचिन यादव 79.18 मीटर के थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *