स्पोर्ट्स अपडेट:ब्राजील के डिफेंडर वेस्ली वर्ल्डकप स्क्वॉड से बाहर, मिडफील्डर एंडरसन को मिला मौका

स्पोर्ट्स अपडेट:ब्राजील के डिफेंडर वेस्ली वर्ल्डकप स्क्वॉड से बाहर, मिडफील्डर एंडरसन को मिला मौका

फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से ठीक पहले पांच बार की चैंपियन ब्राजील टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के स्टार डिफेंडर और एकमात्र स्पेशलिस्ट राइट-बैक वेस्ली जांघ की चोट के कारण वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। ब्राजीलियन फुटबॉल कनफेडरेशन (CBF) ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। हेड कोच कार्लो एंसेलोटी ने वेस्ली की जगह अटलांटा के मिडफील्डर एडरसन को टीम में शामिल किया है। वेस्ली को शनिवार को मिस्र के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मैच के दौरान चोट लगी थी। इस मैच में ब्राजील ने 2-1 से जीत दर्ज की थी, लेकिन टीम के मुख्य खिलाड़ी की चोट ने उसकी तैयारियों को प्रभावित किया है। एंडरसन सोमवार को अमेरिका में टीम के साथ जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *