शाजापुर के मक्सी बायपास पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
जानकारी के अनुसार, सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर जा रहे थे। सिरोलिया के पास बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे मोटरसाइकिल खंभे से जा टकराई। एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के जननी पायलट राजेंद्र मेवाड़ा मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर
जिला अस्पताल के डॉक्टर रवि सोनी ने बताया कि चारों घायलों में से दो को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक युवक के सिर और दूसरे के चेहरे पर गंभीर चोटें लगी हैं। सभी का इलाज जारी है।
घायलों की पहचान राज, संदीप, अनिल और संतोष के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।


