ओवरलोडिंग के खिलाफ चला विशेष जांच अभियान

महुआडांड़| ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार सुबह एसडीओ बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में डाल्टनगंज रोड पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे मालवाहक वाहनों को रोककर गहन जांच की गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान वाहनों के कागजात, निर्धारित वजन क्षमता और फिटनेस की बारीकी से जांच की गई। ओवरलोडिंग करते पाए गए कई वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई, साथ ही चालकों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने कहा कि ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण है, जिससे न केवल जान-माल का खतरा बढ़ता है, बल्कि सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *