SP ने राजस्थानी गानों पर लगाए ठुमके:काल्यो कूद पड्यो मेला म गीत पर जवानों के साथ नाचे, दौसा में पुलिस ने खेली होली

SP ने राजस्थानी गानों पर लगाए ठुमके:काल्यो कूद पड्यो मेला म गीत पर जवानों के साथ नाचे, दौसा में पुलिस ने खेली होली

दौसा जिले में गुरुवार को पुलिस ने उत्साह और उमंग के साथ रंगों का त्योहार मनाया। पुलिस लाइन समेत जिले के थानों में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और चंग-ढप की थाप के साथ गानों पर जमकर डांस किया। जिला मुख्यालय पर एसपी सागर राणा, एएसपी हेमंत कलाल समेत पुलिस अधिकारियों ने जवानों के साथ होली मनाई। जहां पूरे परिसर में रंग और गुलाल उड़ता नजर आया और माहौल पूरी तरह से उत्सवमय बन गया। पुलिसकर्मियों के साथ राजस्थानी, फिल्मी व होली के गानों पर डांस किया, जिससे जवानों का उत्साह और बढ़ गया। पुलिसकर्मी तालियों और संगीत की धुन पर झूमते नजर आए। महिला पुलिसकर्मियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सभी ने मिलकर होली का आनंद लिया। चंग-ढप और पारंपरिक होली गीतों के बीच पुलिसकर्मियों ने रंग-गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *