SP ने अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित:अपराध नियंत्रण-नशे पर कार्रवाई में बेहतर प्रदर्शन पर प्रशस्ति-नकद राशि

SP ने अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित:अपराध नियंत्रण-नशे पर कार्रवाई में बेहतर प्रदर्शन पर प्रशस्ति-नकद राशि

पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त महीने के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों के निष्पादन और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 143 किलो गांजा बरामदगी में दुर्गावती पुलिस को सम्मान दुर्गावती थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 143.040 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस कार्रवाई में बेहतर भूमिका निभाने वाले थानाध्यक्ष गिरीश कुमार, सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चांद में 441 लीटर शराब जब्त चांद थाना क्षेत्र में पुलिस ने 441.615 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की थी। शराब के खिलाफ इस प्रभावी कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर हरिप्रसाद शर्मा को प्रशस्ति पत्र और सु-सेवांक प्रदान किया गया। 24 घंटे में हत्या का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार कुढनी थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया था। मामले में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। DIU टीम की कार्रवाई में 13 किलो गांजा बरामद डीआईयू टीम ने भी कार्रवाई करते हुए 13.613 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने दिए निर्देश अपराध गोष्ठी में एसपी शिखर चौधरी ने सभी थाना प्रभारियों और अनुसंधान अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित और पुराने मामलों का तेजी से निष्पादन करने, सूचना तंत्र को मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने पर जोर दिया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को आगे भी इसी लगन और जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अगस्त महीने के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों के निष्पादन और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 143 किलो गांजा बरामदगी में दुर्गावती पुलिस को सम्मान दुर्गावती थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 143.040 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस कार्रवाई में बेहतर भूमिका निभाने वाले थानाध्यक्ष गिरीश कुमार, सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। चांद में 441 लीटर शराब जब्त चांद थाना क्षेत्र में पुलिस ने 441.615 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की थी। शराब के खिलाफ इस प्रभावी कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर हरिप्रसाद शर्मा को प्रशस्ति पत्र और सु-सेवांक प्रदान किया गया। 24 घंटे में हत्या का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार कुढनी थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया था। मामले में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। DIU टीम की कार्रवाई में 13 किलो गांजा बरामद डीआईयू टीम ने भी कार्रवाई करते हुए 13.613 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इस कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने दिए निर्देश अपराध गोष्ठी में एसपी शिखर चौधरी ने सभी थाना प्रभारियों और अनुसंधान अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित और पुराने मामलों का तेजी से निष्पादन करने, सूचना तंत्र को मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने पर जोर दिया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को आगे भी इसी लगन और जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *