SL vs IND 1st Test: भारत बनाम श्रीलंका मैच के पहले करीब एक घंटा 20 मिनट बारिश की भेंट चढ़ गए हैं। फिलहाल खेल शुरू हो गया है और अंपायर ने 86 ओवर कराने का लक्ष्य रखा है।
SL vs IND 1st Test Highlights: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने एक विकेट के नुकसान पर पहले सेशन में 101 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 35 और केएल राहुल 32 रन पर नाबाद हैं। लंच का समय खत्म होने के बाद गॉल के आसमान में काले बादल घिर आए थे, जिसकी वजह से दूसरा सेशन शुरू होने में करीब 80 मिनट की देरी हुई। फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि करीब एक घंटा 20 मिनट बारिश से धुलने के बाद भी सिर्फ दिन के खेल में चार ओवर की कटौती की गई है। इसके साथ ही सेशन के समय में भी परिवर्तन किया गया है।
2 बजे से फिर शुरू हुआ मैच
बता दें कि मौसम विभाग ने पहले से ही गॉल में बारिश की चेतावनी जारी की थी। हालांकि पहला सेशन आसानी से पूरा कर लिया गया, लेकिन इसके बाद बारिश ने खलल डाली और मैदान को कवर करना पड़ा। बारिश के बाद स्टाफ को मैदान सुखाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अंपायर मैदान का निरीक्षण और निर्देश के बाद दोपहर दो बजे से मैच फिर से शुरू कर दिया गया है।
अंपायर ने रखा पहले दिन 86 ओवर कराने का लक्ष्य
बारिश की वजह से मैच के समय में बदलाव भी किया गया है। मैच रेफरी और अंपायर ने पहले दिन 86 ओवर फेंकने का लक्ष्य रखा है। इसके मतलब है कि आज 59 ओवर और फेंके जाने हैं। क्योंकि पहले सेशन में 27 ओवर कराए गए थे। लंच का समय होते ही बारिश की वजह से मैच शुरू होने में एक घंटा 20 मिनट की देरी हुई है। ऐसे में अब 59 ओवर और कराए जाएं, इसकी उम्मीद कम ही लग रही है।
सेशन के समय में भी किया गया बदलाव
अब दूसरे सेशल का खेल 2:00 बजे से 3:50 बजे तक खेला जाएगा। 3:50 बजे से 4:10 बजे तक चाय काल होगा। इसके बाद 4:10 बजे से 6:00 बजे तक तीसरे सेशल का खेल खेला जाएगा।
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, सोनल दिनुशा, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशर नुवांथा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या।
Sports – Patrika | CMS


