SKMCH में ICU का कल स्वास्थ्य मंत्री निशांत करेंगे उद्घाटन:उत्तर बिहार के गंभीर मरीजों को फायदा, कैंसर अस्पताल का भी निरीक्षण होगा; आसपास के अतिक्रमण हटाए

SKMCH में ICU का कल स्वास्थ्य मंत्री निशांत करेंगे उद्घाटन:उत्तर बिहार के गंभीर मरीजों को फायदा, कैंसर अस्पताल का भी निरीक्षण होगा; आसपास के अतिक्रमण हटाए

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 3 सितंबर को मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) का दौरा करेंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर करीब 2 बजे शुरू होगा। इस दौरे के लिए जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंत्री अस्पताल परिसर में लगभग 2 घंटे रुकेंगे और शाम 4 बजे तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। SKMCH के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने स्वास्थ्य मंत्री के दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके आने का पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है। मंत्री के दौरे को देखते हुए अस्पताल परिसर में तेजी से रंग-रोगन, मरम्मत और साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। अतिक्रमण को भी हटाया गया। स्वास्थ्य मंत्री SKMCH में बने 30 बेड वाले नए ICU का उद्घाटन करेंगे। इस नई सुविधा से उत्तर बिहार के गंभीर मरीजों को फायदा मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के बाद वे परिसर में ही ‘टाटा मेमोरियल’ की ओर से चलाए जा रहे कैंसर अस्पताल का जायजा लेंगे। वे वहां इलाज की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। इमरजेंसी वार्ड से लेकर सामान्य वार्डों का भी निरीक्षण करेंगे मंत्री इमरजेंसी वार्ड से लेकर सामान्य वार्डों का भी निरीक्षण करेंगे। इसका मकसद मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा आकलन करना है। निरीक्षण के आखिर में स्वास्थ्य मंत्री SKMCH के लेक्चर थिएटर में डॉक्टरों, मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बातचीत करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के आगमन पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बुधवार को SKMCH परिसर और उसके आसपास की मुख्य सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए एसडीओ (पूर्वी) आनंद उत्सव ने बताया कि वीआईपी दौरे और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, मेडिकल कॉलेज मार्ग पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार 3 सितंबर को मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) का दौरा करेंगे। उनका कार्यक्रम दोपहर करीब 2 बजे शुरू होगा। इस दौरे के लिए जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंत्री अस्पताल परिसर में लगभग 2 घंटे रुकेंगे और शाम 4 बजे तक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। SKMCH के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने स्वास्थ्य मंत्री के दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके आने का पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है। मंत्री के दौरे को देखते हुए अस्पताल परिसर में तेजी से रंग-रोगन, मरम्मत और साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। अतिक्रमण को भी हटाया गया। स्वास्थ्य मंत्री SKMCH में बने 30 बेड वाले नए ICU का उद्घाटन करेंगे। इस नई सुविधा से उत्तर बिहार के गंभीर मरीजों को फायदा मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन के बाद वे परिसर में ही ‘टाटा मेमोरियल’ की ओर से चलाए जा रहे कैंसर अस्पताल का जायजा लेंगे। वे वहां इलाज की सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। इमरजेंसी वार्ड से लेकर सामान्य वार्डों का भी निरीक्षण करेंगे मंत्री इमरजेंसी वार्ड से लेकर सामान्य वार्डों का भी निरीक्षण करेंगे। इसका मकसद मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा आकलन करना है। निरीक्षण के आखिर में स्वास्थ्य मंत्री SKMCH के लेक्चर थिएटर में डॉक्टरों, मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बातचीत करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के आगमन पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बुधवार को SKMCH परिसर और उसके आसपास की मुख्य सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए एसडीओ (पूर्वी) आनंद उत्सव ने बताया कि वीआईपी दौरे और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, मेडिकल कॉलेज मार्ग पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *