SIR 2026: दिल्ली के कॉलेजों-यूनिवर्सिटी में 29-30 सितंबर को विशेष वोटर कैंप, 18 से 25 साल के युवाओं का होगा रजिस्ट्रेशन

SIR 2026: दिल्ली के कॉलेजों-यूनिवर्सिटी में 29-30 सितंबर को विशेष वोटर कैंप, 18 से 25 साल के युवाओं का होगा रजिस्ट्रेशन

SIR 2026 Delhi Voter Enrollment Camp: दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय ने 18-25 साल के युवा वोटरों को वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) 2026 के तहत 29 सितंबर और 30 सितंबर को दिल्ली के सभी कॉलेजों, यूनिवर्सिटी और उच्च शिक्षा संस्थानों में दो दिन के स्पेशल वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जाएंगे। CEO ऑफिस ने दिल्ली के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs) को इस बारे में विस्तृत गाइडलाइंस जारी की हैं।

कैंप सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे कैंप

आधिकारिक आदेश के अनुसार, ये स्पेशल कैंप दोनों दिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगे। चुनाव से जुड़े कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए कैंप में नॉन-टीचिंग बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। तैनात BLOs के पास वोटर लिस्ट की पर्याप्त कॉपियां, खाली फॉर्म-6 और रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी अन्य सामग्री होगी ताकि छात्रों को फॉर्म भरने में कोई परेशानी न हो।

कॉलेज प्रिंसिपलों को छात्रों को प्रोत्साहित करने के निर्देश

CEO ऑफिस ने निर्देश दिया है कि संबंधित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों और डायरेक्टरों के साथ तालमेल बिठाया जाए। संस्थान के प्रमुख छात्रों के बीच कैंप के बारे में जानकारी फैलाएंगे और योग्य छात्रों को वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। इसके अलावा, सोशल मीडिया और कॉलेज के नोटिस बोर्ड के जरिए प्रचार करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

दूसरे विधानसभा क्षेत्रों के लिए फॉर्म ट्रांसफर किए जाएंगे

कैंप की प्रक्रिया को आसान और छात्रों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए दूसरे जिलों या विधानसभा क्षेत्रों के छात्रों द्वारा कॉलेज कैंप में जमा किए गए फॉर्म रिजेक्ट नहीं किए जाएंगे। ऐसे फॉर्म मिलने पर संबंधित इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) उन्हें संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों को ट्रांसफर कर देंगे। कैंप में मिले सभी आवेदनों का सही रिकॉर्ड रखने और जिला स्तर पर कड़ी निगरानी करने के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

कॉलेज कैंप में अप्लाई कैसे करें?

  • सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच कॉलेज या यूनिवर्सिटी कैंपस के वोटर कैंप में जाएं, जहां इलेक्शन कमीशन द्वारा नियुक्त नॉन-टीचिंग बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मौजूद होंगे।
  • BLO से नया वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म (फॉर्म 6) लें। इसमें अपना नाम, जन्म तिथि, मौजूदा और स्थायी पता एवं संबंधित विधानसभा क्षेत्र जैसी जानकारी सही-सही भरें।
  • भरे हुए फॉर्म के साथ हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण पत्र (10वीं क्लास की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र) और निवास प्रमाण पत्र (बिजली का बिल, पानी का बिल, राशन कार्ड, या रेंट एग्रीमेंट) की खुद से अटेस्ट की हुई कॉपी लगाएं।
  • फॉर्म और डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद BLO से रेफरेंस या एकनॉलेजमेंट नंबर जरूर लें ताकि आप भविष्य में अपने एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *