Mutual Fund SIP: म्यूचुअल फंड एसआईपी में लोग सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि छोटी सी अवधि में ही अपना धैर्य खो देते हैं। हर दिन अपने निवेश को चेक करते रहना और थोड़े से नुकसान में हतोत्साहित होकर निवेश रोक देना या पैसा निकाल लेना सही तरीका नहीं है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, म्यूचुअल फंड एसआईपी को लॉन्ग टर्म के टार्गेट के लिए देखना चाहिए। लंबे समय तक निवेशित रहकर ही यहां बड़ा फंड बनाया जा सकता है।
SIP में कितना मिल जाता है रिटर्न
सेबी रजिस्टर्ड निवेश सलाहकार डॉ रवि सिंह के अनुसार, म्यूचुअल फंड एसआईपी का रिटर्न बाजार की परिस्थितियों और फंड के प्रकार पर डिपेंड करता है। डा रवि के अनुसार, आमतौर पर लॉन्ग टर्म में लार्ज कैप इक्विटी फंड्स में 12 से 18 फीसदी एवरेज एनुअल रिटर्न मिल जाता है। मिडकैप फंड्स में 14 से 17 फीसदी औसत सालाना रिटर्न मिल जाता हैं। वहीं, डेट फंड में 6 से 9 फीसदी औसत सालाना रिटर्न मिल जाता है। ओवरऑल देखें, तो म्यूचुअल फंड एसआईपी में लॉन्ग टर्म में 12 फीसदी सालाना औसत रिटर्न मिलने की संभावना रहती है।
स्टेप अप SIP से बढ़ा सकते हैं अपना निवेश
म्यूचुअल फंड एसआईपी लाइफ में जितनी जल्दी शुरू की जाए, उतना बड़ा फंड बनने की संभावना रहती है। अगर आप निवेश को धीरे-धीरे बढ़ाना चाहते हैं, तो स्टेप अप एसआईपी भी कर सकते हैं। एनुअल स्टेप अप में हर साल एसआईपी की रकम को बढ़ा सकते हैं। मान लीजिए आप 100 रुपये महीने की एसआईपी कर रह रहे हैं। अब आप 10 फीसदी एनुअल स्टेप अप रखते हैं, तो आपको अगले साल अपनी एसआईपी की रकम में 10 फीसदी का इजाफा करना होगा। यानी अगले साल से हर महीने 110 रुपये की एसआईपी करनी होगी। इस तरह हर साल एसआईपी की रकम 10 फीसदी बढ़ती रहेगी।
2100 रुपये की SIP से 21 साल में रिटर्न
अगर आप हर महीने 2100 रुपये की एसआईपी करते हैं और ऐसा 21 साल तक जारी रखते हैं, तो मैच्योरिटी पर 21,90,314 रुपये का फंड बनने की संभावना हो सकती है। यहां संभावित औसत रिटर्न 12 फीसदी सालाना लिया गया है। ब्रोकरेज फर्म Groww के एसआईपी कैलकुलेटर के अनुसार, करीब 22 लाख रुपये की इस रकम में 5,29,200 रुपये आपकी निवेश राशि और 16,61,114 रुपये संभावित रिटर्न की रकम होगी।
| निवेश का तरीका | मासिक SIP | निवेश अवधि | अनुमानित सालाना रिटर्न | कुल निवेश | अनुमानित रिटर्न | मैच्योरिटी पर फंड |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सामान्य SIP | ₹2,100 | 21 साल | 12% | ₹5,29,200 | ₹16,61,114 | ₹21,90,314 |
| 10% Step-Up SIP | ₹2,100 से शुरुआत | 21 साल | 12% | ₹16,12,863 | ₹29,49,600 | ₹45,62,463 |
10% स्टेप अप से कितना पड़ेगा असर
मान लीजिए आप इस निवेश में 10 फीसदी का एनुअल स्टेप अप भी रखते हैं। यानी हर साल अपनी एसआईपी की रकम को 10 फीसदी बढ़ाते हैं, तो मैच्योरिटी पर 45,62,463 रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसमें 16,12,863 रुपये निवेश राशि और 29,49,600 रुपये रिटर्न की रकम होगी।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)



FD: Fixed/known interest rate, predictable returns, generally lower market risk.
SIP: A way to invest regularly in mutual funds. Returns are market-linked…