सिंगरौली कलेक्टर ने जयंत कोल माइंस का निरीक्षण किया:उत्पादन, सुरक्षा, पर्यावरण और परिवहन व्यवस्था की समीक्षा

सिंगरौली कलेक्टर ने जयंत कोल माइंस का निरीक्षण किया:उत्पादन, सुरक्षा, पर्यावरण और परिवहन व्यवस्था की समीक्षा

सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल ने जयंत कोल माइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोयला उत्पादन, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और कोयला परिवहन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर बैनल ने अधिकारियों से वार्षिक उत्पादन लक्ष्य की जानकारी ली और इसे शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खदान से निकलने वाले कोयले के ग्रेड की जानकारी भी प्राप्त की और उत्पादन प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित करने पर जोर दिया। सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खनन कार्य के दौरान सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। इसका उद्देश्य श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने ब्लास्टिंग के दौरान भी निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य पालन करने को कहा। ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण का निर्देश पर्यावरण संरक्षण के संबंध में कलेक्टर गौरव बैनल ने खनन कार्य पूर्ण हो चुके क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोरवा क्षेत्र के विस्थापन प्रक्रिया को समय पर पूरा करने और खनन क्षेत्र के पास स्थित आवासों के लिए मुआवजा वितरण कर परियोजना को आगे बढ़ाने का भी निर्देश दिया। कोयला परिवहन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने यातायात नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोयले का परिवहन निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाए। इस निरीक्षण के दौरान सिंगरौली एसडीएम सुरेश जाधव, माइनिंग अधिकारी आकांक्षा पटेल और जयंत कोल माइंस के जीएम दीपक सक्सेना सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *