चांदी ₹2318 बढ़कर ₹2.51 लाख किलो पर पहुंची:इस साल ₹21 हजार महंगी हो चुकी, सोना आज ₹377 बढ़कर ₹1.51 लाख के पार निकला

चांदी ₹2318 बढ़कर ₹2.51 लाख किलो पर पहुंची:इस साल ₹21 हजार महंगी हो चुकी, सोना आज ₹377 बढ़कर ₹1.51 लाख के पार निकला

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 मई को बढ़त है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 377 रुपए बढ़कर 1.51 लाख रुपए के पार निकल गया है। वहीं चांदी 2318 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। सोना इस साल 18 हजार और चांदी 21 हजार रुपए महंगी 2026 में सोना अब तक 18 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.51 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इस साल चांदी 19 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब बढ़कर 2.51 लाख रुपए पर पहुंच गई है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *