FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ‘Siir Siir’ में दिखा कई संस्कृतियों का रंग! नोरा फतेही ने बताया गाने के पीछे का खास विजन

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में ‘Siir Siir’ में दिखा कई संस्कृतियों का रंग! नोरा फतेही ने बताया गाने के पीछे का खास विजन

2026 FIFA World Cup Nora Fatehi: बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका टैलेंट किसी एक देश और इंडस्ट्री की सीमाओं में नहीं बंधा। इस बार उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया है जो अब तक शायद ही किसी भारतीय एंटरटेनर को मिला हो। नोरा को FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल म्यूजिक एल्बम में शामिल किया गया और इसके लिए उनका नया गाना ‘Siir Siir’ रिलीज हो चुका है।

‘Siir Siir’ में है कई संस्कृतियों का रंग

‘Siir Siir’ एक इंटरनेशनल म्यूजिक कोलेबोरेशन है। इसे म्यूजिक प्रोड्यूसर संजय और फ्रेंच आर्टिस्ट वेगेड्रीम ने मिलकर तैयार किया है। बता दें, गाने में नोरा की मौजूदगी ने इसे एक अनूठा एशियन-वेस्टर्न फ्लेवर दिया है। साथ ही, संजय और फ्रेंच आर्टिस्ट वेगेड्रीम की अलग-अलग बैकग्राउंड और म्यूजिक स्टाइल के मेल से ये ट्रैक काफी फ्रेश और एनर्जेटिक बन पड़ा है। नोरा ने खुद इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशी बांटी।

नोरा फतेही ने बताया क्यों है ये गाना उनके लिए खास

दरअसल, नोरा फतेही कनाडा में पली-बढ़ी हैं और उनका फिल्मी करियर भारत में परवान चढ़ा। इसीलिए ‘Siir Siir’ उनके लिए सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उनकी पूरी जर्नी है। इस पर उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के जरिए वे अपनी मोरक्कन विरासत, कनाडाई परवरिश और इंडियन करियर तीनों को एक साथ दुनिया के सामने रखना चाहती थीं। इसीलिए ये गाना उनके लिए बेहद खास है। इस गाने में सिर्फ नोरा की ही मौजूदगी नहीं है, बल्कि म्यूजिक वीडियो की पूरी क्रिएटिव टीम में भी इंडियन प्रतिभाओं का बड़ा रोल रहा है। कोरियोग्राफर से लेकर डांसर्स और स्टाइलिस्ट तक बड़ी संख्या में इंडियन प्रोफेशनल्स इस प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे। ये इस बात का सबूत है कि भारतीय क्रिएटिव इंडस्ट्री अब ग्लोबल स्टेज पर अपनी छाप छोड़ रही है।

अब तक का सबसे विशाल म्यूजिक और कल्चर प्रोजेक्ट माना जा रहा

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का ये ऑफिशियल एल्बम अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 18 ट्रैक वाले इस एल्बम को इस टूर्नामेंट के लिए तैयार किया गया अब तक का सबसे विशाल म्यूजिक और कल्चर प्रोजेक्ट माना जा रहा है। इसमें दुनिया के कोने-कोने से स्टार्स को शामिल किया गया है, जो टूर्नामेंट की ग्लोबल स्पिरिट को आवाज देते हैं। ये टूर्नामेंट कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका में आयोजित किया जाएगा। दरअसल, 10 जून को FIFA काउंटडाउन कॉन्सर्ट के साथ जश्न की शुरुआत होगी और अगले दिन टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा। इस इवेंट में म्यूजिक को एक अहम हिस्सा बनाया गया है जो फुटबॉल और कल्चर को एक मंच पर लेकर आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *