मुजफ्फरपुर के मोतीपुर ग्रिड से 3 घंटे तक शटडाउन:पांच फीडरों के हजारों उपभोक्ता होंगे प्रभावित; मेंटेनेंस और मरम्मती का काम होगा

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर ग्रिड से 3 घंटे तक शटडाउन:पांच फीडरों के हजारों उपभोक्ता होंगे प्रभावित; मेंटेनेंस और मरम्मती का काम होगा

मुजफ्फरपुर में आज(10 अप्रैल 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। मोतीपुर ग्रिड के 33 KV मेन बस की मरम्मत और मेंटेनेंस वर्क को लेकर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। शटडाउन के दौरान मोतीपुर, साहेबगंज, बरूराज, सिरसिया और झिटकाही फीडर से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली कटौती से इन क्षेत्रों के दर्जनों गांवों और शहरी इलाकों के हजारों उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार, गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और तकनीकी खराबी की संभावनाओं को कम करने के लिए मेंटेनेंस कार्य जरूरी है। मेन बस की मरम्मत से भविष्य में ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। समय से निपटा लें जरूरी काम एसडीओ सुजीत कुमार के अनुसार, समय-समय पर मेंटेनेंस कार्य से शॉर्ट सर्किट और अचानक आने वाले बड़े फॉल्ट की संभावना कम हो जाती है। शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। मुजफ्फरपुर में आज(10 अप्रैल 2026 ) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली कटेगी। मोतीपुर ग्रिड के 33 KV मेन बस की मरम्मत और मेंटेनेंस वर्क को लेकर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। शटडाउन के दौरान मोतीपुर, साहेबगंज, बरूराज, सिरसिया और झिटकाही फीडर से बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली कटौती से इन क्षेत्रों के दर्जनों गांवों और शहरी इलाकों के हजारों उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार, गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और तकनीकी खराबी की संभावनाओं को कम करने के लिए मेंटेनेंस कार्य जरूरी है। मेन बस की मरम्मत से भविष्य में ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। समय से निपटा लें जरूरी काम एसडीओ सुजीत कुमार के अनुसार, समय-समय पर मेंटेनेंस कार्य से शॉर्ट सर्किट और अचानक आने वाले बड़े फॉल्ट की संभावना कम हो जाती है। शटडाउन से शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यावसायिक क्षेत्र प्रभावित होंगे। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। किसी भी इमरजेंसी या शिकायत के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के स्थानीय कंट्रोल रूम या टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *