Shoulder Pain: कंधे में दर्द को न करें नजरअंदाज, वेबएमडी ने बताया मांसपेशियों में खिंचाव से लेकर ये समस्या हो सकती है वजह

Shoulder Pain: कंधे में दर्द को न करें नजरअंदाज, वेबएमडी ने बताया मांसपेशियों में खिंचाव से लेकर ये समस्या हो सकती है वजह

Shoulder Pain: कंधे में चुभन या भारीपन महसूस होते ही अक्सर लोग इसे रात में गलत सोने, जिम में ज्यादा वजन उठाने या भारी सामान उठाने का खिंचाव मानकर बाम लगाकर छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाएं या दाएं कंधे में अचानक उठा यह दर्द सिर्फ मांसपेशी की ऐंठन नहीं, बल्कि हार्ट अटैक या नसों में गंभीर दबाव का संकेत भी हो सकता है? क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, मांसपेशी का खिंचाव या मोच आम तौर पर कंधे को घुमाने, हाथ उठाने या हिलाने-डुलने पर बढ़ती है और आराम करने या बर्फ/गर्म सेक से धीरे-धीरे कम होने लगती है। लेकिन अगर कंधे का दर्द बिना किसी चोट के अचानक शुरू हो, आराम करने पर भी न घटे, और कंधे के साथ-साथ छाती में भारीपन, जबड़े या गर्दन की तरफ फैले, तो यह मांसपेशी नहीं बल्कि दिल या अंदरूनी नसों का सिग्नल है। शरीर आपको बता रहा होता है कि दिल तक ऑक्सीजन या रक्त का प्रवाह बाधित हो रहा है।

कंधे का दर्द मांसपेशी का है या जोड़ का? ऐसे पहचानें

मांसपेशी का दर्द (Muscle Strain) कंधे के ऊपरी हिस्से या गर्दन के पास दबाव डालने पर बढ़ता है। यह किसी भारी चीज़ को उठाने या मोच के बाद होता है।जोड़ का दर्द (Joint Pain/Frozen Shoulder) कंधे के गहराई वाले हिस्से में महसूस होता है। हाथ को पीछे ले जाने, ऊपर उठाने या कंघी करने में जोड़ जाम सा महसूस होता है।

तुरंत डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

वेबएमडी के अनुसार, अगर आपको नीचे दिए लक्षणों में से कोई लक्षण दिखता है तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए;

  • कंधे का जोड़ अपनी जगह से हिला हुआ या अजीब सा टेढ़ा-मेढ़ा दिखे।
  • कंधे से लेकर हाथ तक सुन्नपन आ जाए या बांह में ताकत ही न बचे।
  • एकदम से तेज सूजन आ जाए, लालिमा छा जाए या बहुत तेज दर्द हो जो बर्दाश्त से बाहर हो।
  • आप अपने कंधे या हाथ को जरा भी हिला न पा रहे हों।
  • कंधे के दर्द के साथ अगर बुखार या ठंड लगे।
  • त्वचा का रंग नीला पड़ने लगे।
  • दर्द 2-4 हफ्ते से ज्यादा समय बीतने पर भी कम न हो रहा हो।

क्या कंधे का दर्द कहीं और की बीमारी का इशारा तो नहीं?

कई बार दर्द होता कहीं और है, लेकिन उसका असर कंधे पर महसूस होता है। यानी गर्दन, पीठ या सीने में कोई अंदरूनी गड़बड़ हो, तो उसका दर्द कंधे तक खिंचकर आ सकता है। ऐसी कुछ गंभीर स्थितियां ये हैं;

  • हार्ट अटैक (दिल का दौरा)।
  • दिल से निकलने नस में दबाव आना(Aortic Dissection)।
  • फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमना (ब्लॉकेज) (Pulmonary Embolism)।

अकेले कंधे में दर्द होना हमेशा हार्ट अटैक नहीं होता। लेकिन अगर अचानक से बहुत तेज दर्द बाएं कंधे में उठे और उसके साथ दिल की खराबी के दूसरे लक्षण भी दिखें, तो मामला गंभीर है। इन लक्षणों पर तुरंत गौर करें;

  • सीने में भारीपन या कसैलापन महसूस होना।
  • अचानक सांस फूलना या सांस लेने में बहुत दिक्कत होना।
  • अंदर से ऐसा महसूस होना कि जैसे जान निकल रही हो या कोई अनहोनी होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *