Shivraj Singh Chouhan ने कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा को बताया वंशवाद बचाओ नाटक

Shivraj Singh Chouhan ने कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा को बताया वंशवाद बचाओ नाटक

पणजी, दो अक्टूबर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस के ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान पर निशाना साधते हुए इसे ‘‘वंशवाद बचाओ यात्रा’’ करार दिया और विपक्षी दल पर झूठ फैलाने तथा अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया। उत्तरी गोवा के मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में चौहान ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का बचाव करते हुए कहा कि मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम नहीं होने चाहिए जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जिनके नाम एक से अधिक बार दर्ज हैं या जो देश के नागरिक नहीं हैं। चौहान ने कहा, ‘‘कांग्रेस आज से एक नया नाटक शुरू कर रही है -‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’।

यह ‘लोकतंत्र बचाओ यात्रा’ नहीं है। यह ‘वंशवाद बचाओ यात्रा’, ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है।’’
भाजपा नेता की यह टिप्पणी कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा दो से आठ अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च आयोजित करने की घोषणा के बीच आई है। गठबंधन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर चिंता जताई है।

चौहान ने कांग्रेस पर अराजकता और झूठ फैलाने तथा ‘‘विदेशी धरती पर देश को बदनाम करने’’ का भी आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने आपातकाल को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी ने 50 से अधिक बार निर्वाचित सरकारों को बर्खास्त किया तथा मुख्यमंत्रियों को बार-बार बदला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *