‘हम लोगों के सामने वो प्राइवेट पार्ट खींचने लगती थी’:बहू कहती थी- तुम्हारी हत्या के बाद दूसरी शादी करूंगी; पोते को ही हमसे दूर किया

‘हम लोगों के सामने वो प्राइवेट पार्ट खींचने लगती थी’:बहू कहती थी- तुम्हारी हत्या के बाद दूसरी शादी करूंगी; पोते को ही हमसे दूर किया

‘शादी के कुछ दिनों बाद तक बहू ठीक थी, किसी से ज्यादा बोलती नहीं थी। हम लोगों को लगा कि गंभीर स्वभाव की है, इसलिए किसी से ज्यादा नहीं बोलती है। शादी के 3 महीने बाद ही पता चला कि वो अपने पति राजीव से झगड़ा करती है। बहू सुषमा मेरे बेटे पर दबाव डालती थी कि ज्वाइंट फैमिली में नहीं रहना है। मुझे बेगूसराय शहर में रहना है। तुम ये घर छोड़ दो और शहर में किराए का मकान ले लो। राजीव ने इनकार किया तो वो हमारे सामने ही राजीव से झगड़ा करने लगी। हम लोगों के सामने ही बहू मारपीट करती थी और राजीव का प्राइवेट पार्ट पकड़कर खींचने लगती थी। मारपीट की जानकारी सुषमा की मां को दी गई। वो एक बार घर आई थी। घर पर मां-बेटी ने राजीव को धमकाया था, कहा था- तुम्हारी मौत के बाद मेरी बेटी शादी करेगी।’ बेगूससराय के तेघड़ा के अंबा गांव के रहने वाले रामाशीष सिंह ने ये बातें कही है। दरअसल, गुरुवार की रात रामाशीष के बेटे और पेशे से लोन रिकवरी एजेंट 30 साल के राजीव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रामाशीष सिंह ने अपनी बहू सुषमा उर्फ पूर्वी और अज्ञात पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि सुषमा का कहना है कि मैं बेकसूर हूं, राजीव ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस के पास अभी तक पोस्टमॉर्टम और एफएसएल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन राजीव के पिता रामाशीष सिंह की ओर से दर्ज एफआईआर और सुषमा के बयान में विरोधाभास होने के कारण पुलिस अबतक किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंची है। फिलहाल, मृतक के पिता की ओर से दर्ज कराए एफआईआर के आधार पर सुषमा को जेल भेज दिया है। सबसे पहले पति राजीव की हत्या की आरोपी पत्नी सुषमा की 3 तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए पुलिस की पूछताछ में सुषमा ने क्या बताया सुषमा ने पुलिस को बताया, ‘पति के गले ‎में गमछा का एक टुकड़ा बंधा था। दूसरा ‎छत पर लटक रहा था। मैंने पति के गले से‎ किसी तरह गमछा खोला। जोर-जोर से मदद के लिए शोर मचाने लगी, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। मैंने पति को अपने मुंह से सांस देने की कोशिश की, सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उनकी सांस थम चुकी थी। मैं तत्काल बाहर आई, आस-पास के किराएदारों को जगाया। ‎एक किराएदार कम्पांउडर है। उससे मदद‎ मांगी, लेकिन उसने कोई मदद नहीं की। फिर ‎अपने परिजनों को फोन किया और घटना की‎ जानकारी दी।‎’ रामाशीष सिंह बोले- बहू पुलिस के पास झूठ बोल रही है सुषमा के बयान सुनने के बाद मृतक राजीव सिंह के पिता रामाशीष‎ सिंह ने बताया, ‘मेरी बहू झूठ बोल रही है। उसी ने मेरे बेटे की हत्या की है। 6 साल पहले शादी हुई थी। शादी के अलगे दिन से ही सुषमा ससुराल में न रहकर घर से अलग रहने को लेकर राजीव से झगड़ा करती थी। 4 साल पहले राजीव और सुषमा का बेटा हुआ, तो हम लोगों को लगा अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वो अपने स्वभाव के विपरीत और ज्यादा गुस्सा करने लगी। घर का सामान तोड़ने लगी। राजीव पर हाथ भी छोड़ने लगी थी।’ राजीव से कहती थी- तुम्हारी हत्या के बाद दूसरी शादी करूंगी रामाशीष राय ने आगे बताया, ‘मेरी बहू कई बार मेरे बेटे राजीव को धमकाती थी। कहती थी कि तुम्हारी हत्या के बाद मैं दूसरी शादी करूंगी। सुषमा की मां भी यही बात कहती थी। सोची समझी साजिश के तहत बहू घर से अलग हुई थी। राजीव को हम लोगों से अलग लेकर गई थी। वो कह रही है कि मेरे बेटे ने फांसी लगाई है, फांसी लगाने की कोई वजह तो होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है।’ बेटा चला गया और पोते को भी मुझसे दूर कर दिया राजीव के पिता ने आगे बताया कि राजीव की संदिग्ध मौत के बाद उसके बेटे 4 साल के इशान को सुषमा के मायके वाले अपने साथ ले गए हैं। इस संबंध में रामाशीष सिंह ने कहा कि पहले बहू ने मेरे बेटे राजीव को मुझसे दूर किया। अब सुषमा के मायके वाले मेरे पोते को भी अपने साथ ले गए। मेरे पोते इशान की तबीयत अक्सर खराब रहती है, पता नहीं उसका पालन पोषण कैसे होगा। राजीव और हम लोगों ने इशान के इलाज में लाखों रुपए खर्च किए हैं। अब मुझे मेरा पोता भी वापस चाहिए। पुलिस 3 प्वाइंट्स पर कर रही जांच 1- ‘पैसे लेकर अपने मायके भेज देती थी’ ‎
राजीव के पिता रामाशीष सिंह के आरोपों के मुताबिक, मेरा बेटा लोन रिकवरी एजेंट था। वो पैसे लेकर घर आता था, तो सुषमा वो पैसे अपने पास रख लेती थी। मुझे नहीं पता कि वो पैसा अपने मायके देती थी या किसी और को देती थी। 2- 4 लाख में जमीन बेचा, पैसा कहां गया?
रामाशीष सिंह के मुताबिक, राजीव जो कुछ कमाता था, वो सुषमा ले लेती थी। घर का किराया देना होगा। राजीव के अपने खर्चे थे, बच्चे की दवाई चल रही है। इन सबके लिए राजीव के पास पैसा नहीं बचते थे। तंगी से परेशान राजीव ने अपने हिस्से की एक जमीन 4 लाख रुपए में बेच दी थी। ये पैसा कहां है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। 3- गमछे का आधा टुकड़ा गर्दन में, आधा पाइप में कैसे फंसा? आरोपी सुषमा के बयान के मुताबिक, राजीव ने जिस गमछे से फंदा लगाया, उसका आधा हिस्सा राजीव के गले में था, जबकि आधा हिस्सा एस्बेटस वाले घर में लगे पाइप में था। ये कैसे संभव है। क्या राजीव का वजन ज्यादा था, क्या गमछा पुराना था, राजीव नीचे गिरा था, तो उसके शरीर में चोट लगी है क्या? ‘शादी के कुछ दिनों बाद तक बहू ठीक थी, किसी से ज्यादा बोलती नहीं थी। हम लोगों को लगा कि गंभीर स्वभाव की है, इसलिए किसी से ज्यादा नहीं बोलती है। शादी के 3 महीने बाद ही पता चला कि वो अपने पति राजीव से झगड़ा करती है। बहू सुषमा मेरे बेटे पर दबाव डालती थी कि ज्वाइंट फैमिली में नहीं रहना है। मुझे बेगूसराय शहर में रहना है। तुम ये घर छोड़ दो और शहर में किराए का मकान ले लो। राजीव ने इनकार किया तो वो हमारे सामने ही राजीव से झगड़ा करने लगी। हम लोगों के सामने ही बहू मारपीट करती थी और राजीव का प्राइवेट पार्ट पकड़कर खींचने लगती थी। मारपीट की जानकारी सुषमा की मां को दी गई। वो एक बार घर आई थी। घर पर मां-बेटी ने राजीव को धमकाया था, कहा था- तुम्हारी मौत के बाद मेरी बेटी शादी करेगी।’ बेगूससराय के तेघड़ा के अंबा गांव के रहने वाले रामाशीष सिंह ने ये बातें कही है। दरअसल, गुरुवार की रात रामाशीष के बेटे और पेशे से लोन रिकवरी एजेंट 30 साल के राजीव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रामाशीष सिंह ने अपनी बहू सुषमा उर्फ पूर्वी और अज्ञात पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि सुषमा का कहना है कि मैं बेकसूर हूं, राजीव ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस के पास अभी तक पोस्टमॉर्टम और एफएसएल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। लेकिन राजीव के पिता रामाशीष सिंह की ओर से दर्ज एफआईआर और सुषमा के बयान में विरोधाभास होने के कारण पुलिस अबतक किसी ठोस निर्णय पर नहीं पहुंची है। फिलहाल, मृतक के पिता की ओर से दर्ज कराए एफआईआर के आधार पर सुषमा को जेल भेज दिया है। सबसे पहले पति राजीव की हत्या की आरोपी पत्नी सुषमा की 3 तस्वीरें देखिए सबसे पहले जानिए पुलिस की पूछताछ में सुषमा ने क्या बताया सुषमा ने पुलिस को बताया, ‘पति के गले ‎में गमछा का एक टुकड़ा बंधा था। दूसरा ‎छत पर लटक रहा था। मैंने पति के गले से‎ किसी तरह गमछा खोला। जोर-जोर से मदद के लिए शोर मचाने लगी, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। मैंने पति को अपने मुंह से सांस देने की कोशिश की, सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उनकी सांस थम चुकी थी। मैं तत्काल बाहर आई, आस-पास के किराएदारों को जगाया। ‎एक किराएदार कम्पांउडर है। उससे मदद‎ मांगी, लेकिन उसने कोई मदद नहीं की। फिर ‎अपने परिजनों को फोन किया और घटना की‎ जानकारी दी।‎’ रामाशीष सिंह बोले- बहू पुलिस के पास झूठ बोल रही है सुषमा के बयान सुनने के बाद मृतक राजीव सिंह के पिता रामाशीष‎ सिंह ने बताया, ‘मेरी बहू झूठ बोल रही है। उसी ने मेरे बेटे की हत्या की है। 6 साल पहले शादी हुई थी। शादी के अलगे दिन से ही सुषमा ससुराल में न रहकर घर से अलग रहने को लेकर राजीव से झगड़ा करती थी। 4 साल पहले राजीव और सुषमा का बेटा हुआ, तो हम लोगों को लगा अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। वो अपने स्वभाव के विपरीत और ज्यादा गुस्सा करने लगी। घर का सामान तोड़ने लगी। राजीव पर हाथ भी छोड़ने लगी थी।’ राजीव से कहती थी- तुम्हारी हत्या के बाद दूसरी शादी करूंगी रामाशीष राय ने आगे बताया, ‘मेरी बहू कई बार मेरे बेटे राजीव को धमकाती थी। कहती थी कि तुम्हारी हत्या के बाद मैं दूसरी शादी करूंगी। सुषमा की मां भी यही बात कहती थी। सोची समझी साजिश के तहत बहू घर से अलग हुई थी। राजीव को हम लोगों से अलग लेकर गई थी। वो कह रही है कि मेरे बेटे ने फांसी लगाई है, फांसी लगाने की कोई वजह तो होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है।’ बेटा चला गया और पोते को भी मुझसे दूर कर दिया राजीव के पिता ने आगे बताया कि राजीव की संदिग्ध मौत के बाद उसके बेटे 4 साल के इशान को सुषमा के मायके वाले अपने साथ ले गए हैं। इस संबंध में रामाशीष सिंह ने कहा कि पहले बहू ने मेरे बेटे राजीव को मुझसे दूर किया। अब सुषमा के मायके वाले मेरे पोते को भी अपने साथ ले गए। मेरे पोते इशान की तबीयत अक्सर खराब रहती है, पता नहीं उसका पालन पोषण कैसे होगा। राजीव और हम लोगों ने इशान के इलाज में लाखों रुपए खर्च किए हैं। अब मुझे मेरा पोता भी वापस चाहिए। पुलिस 3 प्वाइंट्स पर कर रही जांच 1- ‘पैसे लेकर अपने मायके भेज देती थी’ ‎
राजीव के पिता रामाशीष सिंह के आरोपों के मुताबिक, मेरा बेटा लोन रिकवरी एजेंट था। वो पैसे लेकर घर आता था, तो सुषमा वो पैसे अपने पास रख लेती थी। मुझे नहीं पता कि वो पैसा अपने मायके देती थी या किसी और को देती थी। 2- 4 लाख में जमीन बेचा, पैसा कहां गया?
रामाशीष सिंह के मुताबिक, राजीव जो कुछ कमाता था, वो सुषमा ले लेती थी। घर का किराया देना होगा। राजीव के अपने खर्चे थे, बच्चे की दवाई चल रही है। इन सबके लिए राजीव के पास पैसा नहीं बचते थे। तंगी से परेशान राजीव ने अपने हिस्से की एक जमीन 4 लाख रुपए में बेच दी थी। ये पैसा कहां है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। 3- गमछे का आधा टुकड़ा गर्दन में, आधा पाइप में कैसे फंसा? आरोपी सुषमा के बयान के मुताबिक, राजीव ने जिस गमछे से फंदा लगाया, उसका आधा हिस्सा राजीव के गले में था, जबकि आधा हिस्सा एस्बेटस वाले घर में लगे पाइप में था। ये कैसे संभव है। क्या राजीव का वजन ज्यादा था, क्या गमछा पुराना था, राजीव नीचे गिरा था, तो उसके शरीर में चोट लगी है क्या?  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *