Shatrughan Sinha ने सराही Prashant Kishor की बांकीपुर जीत, कहा उम्मीद की किरण

Shatrughan Sinha ने सराही Prashant Kishor की बांकीपुर जीत, कहा उम्मीद की किरण

पटना, सात अगस्त तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत बिहार की राजनीति के काले बादलों के बीच उम्मीद की किरण है। सिन्हा ने अपने गृह नगर पटना के दौरे के दौरान ‘पीटीआई-वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने ‘जेन-जी’ के विरोध प्रदर्शन से निपटने में केंद्र की सत्तारूढ़ राजग सरकार के तरीके की आलोचना की, वहीं छात्रों के समर्थन में मजबूती से खड़े होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सराहना की।

सिन्हा ने कहा, ‘‘यह एक उल्लेखनीय जीत थी। सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से राजनीतिक, आर्थिक और बाहुबल के इस्तेमाल तथा तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रशांत किशोर विजयी हुए। बिहार की राजनीति के काले बादलों के बीच उनकी जीत उम्मीद की एक किरण बनकर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *