Share Market Today: मेटल, रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेस सेक्टर में बिकवाली से टूटा मार्केट, IT शेयरों में दिख रही तेजी

Share Market Today: मेटल, रियल एस्टेट और फाइनेंशियल सर्विसेस सेक्टर में बिकवाली से टूटा मार्केट, IT शेयरों में दिख रही तेजी

भारतीय शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज मात्र 30 अंक की बढ़त के साथ 72,668 पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर यह 0.34 फीसदी या 276 अंक की गिरावट के साथ 72,341 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी-50 इस समय 0.46 फीसदी या 104 अंक की गिरावट के साथ 22,499 पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे।

सेंसेक्स पैक के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE, समय- सुबह 9 बजकर 40 मिनट

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आईटीसी, अडानी पोर्ट्स और बीईएल में देखने को मिली। इसके अलावा, एनटीपीसी, इंडिगो, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। इससे इतर टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, ट्रेंट, टाइटन और सनफार्मा के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।ट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी सबसे अधिक गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 2,652.00 -3.32%
आईटीसी 258.20 -2.82%
एसबीआई लाइफ 1,683.00 -2.50%
अडानी पोर्ट्स 1,711.00 -2.23%
पावर ग्रिड 248.55 -1.78%
महिंद्रा एंड महिंद्रा 893.45 -1.60%
इंडिगो 4,912.30 -1.56%
बजाज फिनसर्व 1,717.90 -1.46%
श्रीराम फाइनेंस 934.65 -1.41%
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 373.00 -1.40%
एनटीपीसी 312.70 -1.28%
जियो फाइनेंशियल 213.70 -1.27%
जेएसडब्ल्यू स्टील 1,215.40 -1.19%
टाटा स्टील 173.75 -1.08%
इटरनल 324.50 -1.07%
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज 2,890.30 -1.05%
सोर्स- एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 45 मिनट

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दिखी तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत बदलाव
टीसीएस 2,126.80 +2.24%
टेक महिंद्रा 1,518.70 +1.85%
एचसीएल टेक्नोलॉजीज 1,206.60 +1.82%
इंफोसिस 1,008.00 +1.61%
ट्रेंट 2,914.50 +0.84%
नेस्ले इंडिया 1,330.90 +0.52%
एचडीएफसी लाइफ 547.50 +0.27%
टाइटन 4,386.60 +0.22%
सन फार्मा 1,784.00 +0.17%
सोर्स-एनएसई, समय- सुबह 9 बजकर 50 मिनट

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *