Share Market ने आज मारी पलटी, 427 अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, जानिए कहां-कहां आई तेजी

Share Market ने आज मारी पलटी, 427 अंक बढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, जानिए कहां-कहां आई तेजी

भारतीय शेयर बाजार आज सोमवार को अच्छी-खासी बढ़त लेकर बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स आज 0.66 फीसदी या 472 अंक की बढ़त के साथ 72,382 पर बंद हुआ है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 0.60 फीसदी या 133 अंक की बढ़त के साथ 22,555 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर थे।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

BSE
PC: BSE

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी आईटीसी में 4.49 फीसदी, इटरनल में 2.50 फीसदी, एयरटेल में 2.38 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 2.28 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर सबसे अधिक गिरावट एचसीएल टेक में 3.69 फीसदी दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में दर्ज हुई तेजी

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
आईटीसी 268.90 5.08%
बीएसई 3,179.60 4.39%
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 288.65 3.31%
श्रीराम फाइनेंस 971.40 2.79%
बजाज फाइनेंस 970.00 2.29%
भारती एयरटेल 1,779.00 2.23%
इटरनल 320.80 2.20%
एनटीपीसी 321.80 2.13%
अडानी पोर्ट्स 1,774.00 2.08%
टीसीएस 2,114.40 1.90%
अडानी एंटरप्राइजेज 2,864.00 1.68%
आईसीआईसीआई बैंक 1,332.00 1.63%
रिलायंस इंडस्ट्रीज 1,186.40 1.60%
एलएंडटी 3,750.00 1.53%
आयशर मोटर्स 7,021.50 1.47%
टाइटन 4,580.00 1.42%
अल्ट्राटेक सीमेंट 10,850.00 1.31%
सोर्स- एनएसई

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई गिरावट

कंपनी का नाम शेयर प्राइस (₹) प्रतिशत चेंज
एचसीएल टेक्नोलॉजीज 1,201.90 -3.31%
मैक्स हेल्थकेयर 917.00 -2.55%
एचडीएफसी बैंक 704.80 -2.27%
अपोलो हॉस्पिटल्स 7,985.00 -1.83%
एशियन पेंट्स 2,366.00 -1.70%
इंफोसिस 1,020.50 -1.40%
सन फार्मा 1,779.70 -1.18%
नेस्ले इंडिया 1,297.10 -0.81%
एसबीआई लाइफ 1,709.50 -0.70%
सिप्ला 1,335.50 -0.63%
एचडीएफसी लाइफ 531.00 -0.60%
कोटक महिंद्रा बैंक 416.00 -0.56%
हिंडाल्को 938.40 -0.37%
टाटा कंज्यूमर 953.75 -0.34%
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज 1,203.00 -0.27%
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 212.00 -0.24%
बजाज ऑटो 10,024.00 -0.21%
सोर्स- एनएसई

इन सेक्टर्स में आई तेजी

25 साल की सबसे लंबी लगातार वीकली गिरावट के बाद आज सोमवार को बाजार में अच्छी रिकवरी आई है। सेक्टोरल सूचकांकों में आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी एफएमसीजी में 1.80 फीसदी दर्ज हुई है। इसके अलावा, निफ्टी मीडिया में 0.92 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.30 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.15 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.97 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.56 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.53 फीसदी और निफ्टी सीमेंट में 0.58 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है। इससे इतर निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.74 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.01 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *