आज यानी बुधवार 15 अप्रैल को सेंसेक्स 1100 अंक (1.48%) की तेजी के साथ 78,000 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंकों (1.35%) की तेजी है, ये 24,150 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल और बैंकिंग सेंक्टर के शेयरों में ज्यादा खरीदारी है। एशियन मार्केट में तेजी 14 अप्रैल को अमेरिकी मार्केट में तेजी रही सोमवार को सेंसेक्स 703 अंक गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार में 13 अप्रैल को गिरावट रही। सेंसेक्स 703 अंक (0.91%) नीचे 76,848 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 208 अंक (1.16%) गिरकर 23,843 पर आ गया। कारोबार में ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई।
सेंसेक्स 1100 अंक चढ़कर 78,000 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 300 बढ़कर 24,150 पर पहुंचा; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी


