SEC राजेश्वर बोले-जिला परि‌षद,पंचायत समिति में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना चुनौती:पंचायती राज चुनाव बाद वोटर आईडी कार्ड में होंगे सुधार; नेछवा में वोटर्स जागरूकता कार्यक्रम

SEC राजेश्वर बोले-जिला परि‌षद,पंचायत समिति में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना चुनौती:पंचायती राज चुनाव बाद वोटर आईडी कार्ड में होंगे सुधार; नेछवा में वोटर्स जागरूकता कार्यक्रम

सीकर के नेछवा में राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाना आज भी चुनौती है। पॉलिटिकल पार्टियों, आमजन, बूथ लेवल अधिकारियों, स्काउट-गाइड, एनसीसी-एनएसएस और स्वयंसेवी संस्थाओं को इन चुनावों में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने माना कि जिला परिषद और पंचायत समिति के उम्मीदवार जिस कैटेगरी से संबंध रखते हैं, सिर्फ उसी को वोटिंग प्रतिशत ज्यादा होता है। जबकि सामूहिक वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की जरूरत है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने सीकर के नेछवा कस्बे में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में हिस्सा लिया और निर्भीक-निष्पक्ष व शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। राजेश्वर सिंह ने कहा कि काफी समय से वोटर आईडी कार्ड अपडेट ना होने की समस्या सामने आई है। आज वोटर 12 तरीके के आईडी कार्ड से वोट डाल सकते हैं, ऐसे में वोटर आईडी कार्ड का चलन कुछ कम हुआ है और वोटर आईडी अपडेट ना होने की सूचनाएं मिलती हैं। राजस्थान में चल रहे पंचायतीराज चुनावों के बाद वोटर आईडी अपडेशन के लिए अभियान चलाया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि हम सभी को हर चुनाव में निर्भीक, निष्पक्ष और शत-प्रतिशत वोटिंग करनी चाहिए। लोकतंत्र में वोटिंग का दिन एक उत्सव की तरह होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत को परिणाम का हिस्सा मानना चाहिए और किसी तरह का ईगो पॉइंट नहीं मानना चाहिए। जिस प्रकार खेल में हार-जीत के बाद अगले दिन सभी खिलाड़ी नया मैच खेलते हैं। उसी प्रकार, सभी प्रत्याशियों को आपसी सौहार्द कायम रखते हुए चुनाव लड़ना चाहिए। चुनाव में किसी भी तरह सामूहिक सह-अस्तित्त्व की भावना खत्म नहीं होनी चाहिए। स्वीप कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक संजीव नैन, सीईओ राजपाल यादव और कॉमेडियन बनवारीलाल गोस्वामी मंचस्थ अतिथि थे। स्वीप जागरूकता कार्यक्रम के आयोजक नेछवा SDM आशीष शर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में दिव्यांगजन, मतदान की अपील के कलश लिए महिलाएं, सीनियर वोटर्स, स्कूली स्टूडेंटस और आमजन शामिल हुए। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने सभी लोगों को मतदान की शपथ दिलाई और कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण के बाद मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। सीकर में पहली बार कस्बे स्तर पर स्वीप कार्यक्रम का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहली बार वोट करने वाले वोटर्स के सेल्फी पॉइंट लगाया गया। कार्यक्रम संयोजक स्कूल के बच्चों ने मतदान गायन प्रस्तुत किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *