SDPO की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:बेतिया में भागने के दौरान स्कॉर्पियो का टायर फटा, परिजन ने की कार्रवाई की मांग

SDPO की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:बेतिया में भागने के दौरान स्कॉर्पियो का टायर फटा, परिजन ने की कार्रवाई की मांग

पश्चिम चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में NH-727 पर सड़क हादसे में अरमान अंसारी(50) की मौत हो गई। परिवार ने डीआईजी कार्यालय के एसडीपीओ की गाड़ी पर बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगाया है। साथ ही, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मृतक अरमान अंसारी पिपरा चौक से बेतिया लौट रहे थे। भागने के दौरान स्कॉर्पियो का टायर फटा भाई निजामुद्दीन के अनुसार, नानोसती से आ रही स्कॉर्पियो ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। निजामुद्दीन का कहना है कि यह स्कॉर्पियो डीआईजी से संबंधित डीएसपी की थी। ड्राइवर टक्कर के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्कॉर्पियो का टायर फट गया। गाड़ी में एक महिला, बच्चा और अन्य लोग थे। अरमान की मौत तुरंत नहीं हुई, इलाज के दौरान हुई। वह पत्नी, चार बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की चिंता है। पश्चिम चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में NH-727 पर सड़क हादसे में अरमान अंसारी(50) की मौत हो गई। परिवार ने डीआईजी कार्यालय के एसडीपीओ की गाड़ी पर बाइक को टक्कर मारने का आरोप लगाया है। साथ ही, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मृतक अरमान अंसारी पिपरा चौक से बेतिया लौट रहे थे। भागने के दौरान स्कॉर्पियो का टायर फटा भाई निजामुद्दीन के अनुसार, नानोसती से आ रही स्कॉर्पियो ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। निजामुद्दीन का कहना है कि यह स्कॉर्पियो डीआईजी से संबंधित डीएसपी की थी। ड्राइवर टक्कर के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्कॉर्पियो का टायर फट गया। गाड़ी में एक महिला, बच्चा और अन्य लोग थे। अरमान की मौत तुरंत नहीं हुई, इलाज के दौरान हुई। वह पत्नी, चार बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य की चिंता है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *